ऐरैन

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
ऐरैन
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 282
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक नृपेंद्रकुमार सिंह

ऐरैन स्काटलैंड का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है जो 'फ़र्थ ऑव क्लाइड' के उत्तर में है। इसकी कुल लंबाई 'कुक ऑव ऐरैन' से बेन्न तक 20 मील है तथा अधिकतम चौड़ाई 'दुमादून प्वाइंट' से 'किंग्स क्रॉस' तक 11 मील है। इसका क्षेत्रफल 165 वर्ग मील तथा आबादी 1970 में 7,901 थी। एरैन ऊबड़ खाबड़ किंतु देखने में सुंदर द्वीपसमूह है। यहाँ की भूगर्भिक बनावट बहुत जटिल है। सबसे अधिक ऊँचाई उत्तर में है। यहाँ तृतीयक कल्पयुगीन नितुन्न (इंट्रू सिव) ग्रैनाइट मिलते हैं। द्वीपसमूह में चारों तरफ एक तटीय सड़क है जो 55 मील लंबी है। यह द्वीपसमूह 1263 ई. के पहले नारवे के अधीन था। दक्षिण-पूर्वी तट के दियम बंदरगाह से एक मील दूर पर प्लाड्डा द्वीप है। जहाँ पर 'लाइट हाउस' तथा तार का केंद्र है जहाँ से क्लाइड में जहाजों के आने के पहले ग्लासगो तथा ग्रीन ओक को सूचना दे दी जाती है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ