"महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 350 श्लोक 1-21": अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('==तीन सौ पचासवाँ अध्याय: शान्तिपर्व (मोक्षधर्मपर्व)== <...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
पंक्ति १९: पंक्ति १९:




{{लेख क्रम |पिछला=महाभारत शान्तिपर्व अध्याय 349 श्लोक 57-74|अगला=महाभारत शान्तिपर्व अध्याय 351श्लोक 1-23}}
{{लेख क्रम |पिछला=महाभारत शान्तिपर्व अध्याय 349 श्लोक 57-74|अगला=महाभारत शान्तिपर्व अध्याय 351 श्लोक 1-23}}





०४:५९, ४ जुलाई २०१५ का अवतरण

तीन सौ पचासवाँ अध्याय: शान्तिपर्व (मोक्षधर्मपर्व)

महाभारत: शान्तिपर्व : तीन सौ पचासवाँ अध्याय: श्लोक 1-27 का हिन्दी अनुवाद

वैजयन्त पर्वत पर ब्रह्मा और रुद्र का मिलन एवं ब्रह्माजी द्वारा परम पुरुष नारायण की महिमा का वर्णन

जनमेजय ने पूछा - ब्रह्मन् ! पुरुष अनेक हैं या एक ? इस जगत् में कौन पुरुष सबसक श्रेष्ठ है ? अथवा किसे यहाँ सबकी उत्पत्ति का सथान बताया जाता है ?

वैयशम्पायनजी ने कहा - कुरुकुल का भार वहन करने वाले नरेश ! सांख्य और योग की विचारधारा के अनुसारइस जगत् मे पुरुष अनेक हैं। वे ‘एकपुरुषवाद’ नहीं स्वीकार करते हैं। बहुत से पुरुषों की उत्पत्ति का स्थान एक ही पुरुष कैसे बताया जाता है ? यह समझाने के लिये आत्मज्ञानी, तपस्वी, जितेन्द्रिय एवं वन्दनीय परमर्षि गुरु व्यासजी को नमस्कार करके मैं तुम्हारे सामने अधिक गुणशाली विश्वात्मा पुरुष की व्याख्या करूँगा। राजन् ! यह पुरुष् सम्बन्धी सूक्त तथा ऋत और सत्य सम्पूर्ण वेदों में विख्यात है। ऋषिेसंह व्यास ने इसका भलीभाँति चिंतन किया है। भारत ! कपिल आदि ऋषियों ने सामान्य और विशेषरूप में अध्यात्म-तत्त्व का चिन्तन करके विभिन्न शास्त्रों का प्रतिपादन किया है। परंतु व्यासजी ने संक्षेप से पुरुष की एकता का जिस तरह प्रतिपादन किया है, उसी को मैं भी उन अमित तेजसवी गुरु के कृपा-प्रसाद से तुमहें बताऊँगा। प्रजानाथ ! इस विषय में जानकर मनुष्य ब्रह्माजी के साथ रुद्र के संवाद रूप इस प्राचीन इतिहास का उदाहरण दिया करते हैं।।8।। नरेश्वा ! क्षीरसागर में वैजयन्त नाम से विख्यात एक श्रेष्ठ पर्वत है, जो सुवर्ण की सी कान्ति से प्रकाशित होता है। वहाँ एकाकी ब्रह्मा अध्यात्म गति का चिनतन करने के लिये ब्रह्मलोक से प्रतिदिन आते और उस वैजयन्त पर्वत का सेवन करते थे। पहले एक दिन बुद्धिमान् चतुर्मुख ब्रह्माजी जब वहाँ बैइे हुए थे, उसी समय उनके ललाट से उत्पन्न हुए महायोगी त्रिनेत्रधारी भगवान् शिव अनायास ही आकाश मार्ग से घूमते हुएवैजयन्ती पर्वत के सामने आये और शीघ्र ही आकाश से उस पर्वत शिखर पर उतर पड़े। सामने ब्रह्माजी को देखकर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हुई और उन्होंने उनके देानों चरणों में सिर झुकाकर प्रणाम किया। भगवान शिव को अपने चरणों में पड़ा देख उस समय एकमात्र सर्वसमर्थ भगवान् प्रजापति ने दाहिने हाथ से उन्हें उठाया और दीर्घकाल के पश्चात् अपने निकट आये हुए पुत्र से इस प्रकार कहा।

ब्रह्माजी बोले - महाबाहो ! तुम्हारा स्वागत है। सौभाग्य से मेरे निकट आये हो। बेटा ! तुम्हारा स्वाध्याय असैा तप सदा सकुशल चल रहा है न ? तुम सर्वदा कठोर तपस्या में ही लीन रहते हो; इसलिये मैं तुमसे बारंबार तप के विषय में पूछजा हूँ।

रुद्र ने कहा - भगवन् ! आपकी कृपा से मेरे स्वाध्याय और तप सकुशल चल रहे हैं; कभी भंग नहीं हुए हैं। सम्पूर्ण जगत् भी कुशल-क्षेम से है। प्रभो ! बहुत दिन हुए, मैंने ब्रह्मलोक में आपका दर्शन किया था। इसीलिये आज आपके चरणों द्वारा सेवित इस पर्वत पर पुनः दर्शन के लिये आया हूँ। पितामह ! आपके एकानत में जाने से मेरे मन में बड़ा कौतूहल पैदा हुआ। मैंने सोचा, इसका कोई छोटा-मोटा कारण नहीं होगा। क्या कारण है कि क्षुधा-पिपासा से रहित उस श्रेष्ठ धाम को जहाँ, निरन्तर देवता, असुर, अमित तेजस्वी ऋषि? गन्धर्व और अप्सराओं के समूह आपकी सेवा में उपस्थित रहते हैं, छोड़कर आप अकेले इस श्रेष्ठ पर्वत पर चले आये हैं ?

ब्रह्माजी ने कहा - वत्स ! मैं इन दिनों गिरिवर वैजयन्त का निरन्तर सेवन कर रहा हूँ, इसका कारण यह है कि यहाँ एकाग्रचित्त से विराट् पुरुष का चिन्तन किया करता हूँरुद्र बोले - ब्रह्मन् ! आप स्वयम्भू हैं। आपने बहुत से पुरुषों की सृष्टि की है और अभी दूसरे-दूसरे पुरुषों की सृश्टि करते जा रहे हैं। वह विराट् भी तो एक पुरुष ही है, फिर उसमें क्या विशेषता है ? प्रभो ! आप जिन एक पुरुषोत्तम का चिन्तन करते हैं, वे कौन हैं ? मेरे इस संशय का समाधान कीजिये। इस विषय को सुनने के लिये मेरे मन में बड़ी उत्कण्ठा हो रही है।

ब्रह्माजी ने कहा - बेटा ! तुमने जिन बहुत से पुरुषों का उल्लेख किया है, उनके विषय में तुम्हारा यह कथन ठीक ही है। जिनकी सृष्टि मैं करता हूँ, उनका चिन्तन मैं क्यों करूँगा ? मैं तुम्हें उस एक पुरुष के सम्बन्ध में बताऊँगा, जो सबका आधार है और जिस प्रकार वह बहुत से पुरुषों का एकमात्र कारण बताया जाता है। जो लोग साधन करते-करते गुणातीत हो जाते हैं, वे ही उस विश्वरूप, अत्यन्त महान्, सनातन एवं निर्गुण परम पुरुष में प्रवेश करते हैं। इस प्रकार श्रीमहाभारत शानितपर्व के अन्तर्गत मोक्षधर्मपर्व में नारायण की महिमा के प्रसंग में ब्रह्मा तथा रुद्र का संवचाद विषयक तीन सौ पचासवाँ अध्याय पूरा हुआ।



« पीछे आगे »


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख