"महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 342 श्लोक 1-12": अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('==तीन सौ बयालीसवाँ अध्याय: शान्तिपर्व (मोक्षधर्मपर्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (Text replace - "{{महाभारत}}" to "{{सम्पूर्ण महाभारत}}")
पंक्ति १३: पंक्ति १३:
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{महाभारत}}
{{सम्पूर्ण महाभारत}}


[[Category:कृष्ण कोश]] [[Category:महाभारत]][[Category:महाभारत शान्तिपर्व]]
[[Category:कृष्ण कोश]] [[Category:महाभारत]][[Category:महाभारत शान्तिपर्व]]
__INDEX__
__INDEX__

११:४७, १९ जुलाई २०१५ का अवतरण

तीन सौ बयालीसवाँ अध्याय: शान्तिपर्व (मोक्षधर्मपर्व)

महाभारत: शान्तिपर्व : तीन सौ बयालीसवाँ अध्याय: श्लोक 1-20 का हिन्दी अनुवाद

सृष्टि की प्रारम्भिक अवस्था का वर्णन, ब्राह्मणों की महिमा बताने वाली अनेक प्रकार की संक्षिप्त कथाओं का उल्लेख, भगवन्नामों के हेतु तथा रुद्र के साथ होने वाले युद्ध में नारायण की विजय

अर्जुन ने पूछा - मधुसूदन ! अग्नि और सोम पूर्वकाल में एकयोनि में कैसे हो गये ? मेरे मन में यह संदेह उत्पन्न हुआ है। आप इसका निवारण कीजिये।

श्रीभगवान् बोले - पाण्डुनन्दन ! कुन्तीकुमार ! अपने तेज के उद्भव का प्राचीन बृतान्त मैं तुम्हें हर्षपूर्वक बताऊँगा। तुम एकचित होकर मुझसे सुनो। एक सहस्त्र चतुर्युग बीत जाने पर सम्पूर्ण लोकों के लिये प्रलयकाल आ पहुँचा था। समसत भूतों का अव्यक्त में लय हो गया था। स्थावर-जंगम सभी प्राणी विलीन हो गये थे। पृथ्वी, तेज और वायु का कहीं पता नहीं था। चारों ओर घोर अन्धकार छा रहा था तथा समस्त संसार एकार्णव के जल में निमग्न हो चुका था। सब ओर केवल जल-ही-जल सिथत था। दूसरा कोई तत्त्व नहीं दिखाई देता था, मानो एकमात्र द्वितीय ब्रह्मअपनी ही महिमा में प्रतिष्ठित हो। उस समय न रात थी, न दिन। न सत् था न असत्। न व्यक्त था और न अव्यक्त की ही स्थिति थी। स अवस्था में नारायण के गुणों का आश्रय लेकर रहने वाले उस अजर, अमर, इन्द्रियरहित, आग्राहा, असम्भव, सत्यस्वरूप, हिंसारहित, सुन्दर, नाना प्रकार की विशेषप्रवृत्तियों के हेतुभूत, वैररहित, अक्षय, अमर, जगरहित, निराकार, सर्वव्यापी तथा पर्वकर्ता सत्त्व से अविनाशी सनातन पुरुष हरि का प्रादुर्भाव हुआ। इस विषय में श्रुति का दृष्टान्त भी है। उस प्रलयकाल में न दिन था न रात थी, न सत् था न असत् था, केवल तम ही सामने था। वहीं सर्वरूप हो रहा था। वही विश्वात्मा की रात्रि है। इस प्रकार श्रुति का अर्थ कहना और समझना चाहिये। उस समय उस मायाविशिष्ट ईश्वर से प्रकट हुए उस ब्रह्मयोनि पुरुष से जब ब्रह्माजी का प्रादुर्भाव हुआ, तब उस पुरुष ने प्रजासृष्टि की इच्छा से अपने नेत्रों द्वारा अग्नि और सोम को उत्पन्न किया। इस प्रकार भौतिकसर्ग की सृष्टि हो जाने पर प्रजा की उत्पत्ति के समय क्रमशः ब्रह्म और क्षत्र का प्रादुर्भाव हुआ। जो सोम है, वही ब्रह्म है और जो ब्रह्म है वही ब्राह्मण है। जो अग्नि है, वही क्ष या क्षत्रिय जाति है। क्षत्रिय से ब्राह्मण जाति अधिक प्रबल है। यदि कहो, कैसे , तो इसका उत्तर यह है कि ब्राह्मण की यह प्रबलता का गुण सब लोगों को प्रत्यक्ष है। यथा ब्राह्मण से बढ़कर कोई प्राणी पहले उत्पन्न नहीं हुआ। जो ब्राह्मण के मुख में भोजन देता है, वह मानो प्रत्वलित अग्नि में आहुति प्रदान करता है। यही सोचकर मैं ऐसा करता हूँ। ब्रह्मा ने भूतों की सृष्टि की और सम्पूर्ण भूतों को यथास्थान स्थापित करके वे तीनों लोकों को धारण करते हैं। यह मन्त्रवाक्य भी इसी बात का समर्थक है। अग्ने ! तुम यज्ञों के होता तथा सम्पूर्ण देवताओं, मनुष्यों और सारे जगत् के हितैषी हो। इस विषय में यह दृष्टान्त भी है - हे अग्निदेव ! तुम सम्पूर्ण यज्ञों के होता हो। समस्त देवताओं तथा मनुष्यों सहित जगत् के हिर्तषी हो। अग्निदेव यज्ञों के होता और कर्ता हैं। वे अग्निदेव ब्राह्मण हैं। क्योंकि मन्त्रों के बिना हवन नहीं होता और पुरुष के बिना तपस्या सम्भव नहीं होती। हविष्ययुक्त मन्त्रों के सम्बन्ध में देवताओं, मनुष्यों और ऋषियों की पूजा होती है; इसलिये हे अग्निदेव ! तुम होता नियुक्त किये गये हो। मनुष्यों में जो होता के अधिकारी हैं, वे ब्राह्मण के ही हैं; क्योंकि उसी के लिये यज्ञ कराने का विधान है। द्विजातियों में जो क्षत्रिय और वैश्य ह, उन्हें यज्ञ कराने का अधिकार नहीं है; इसलिये अग्निस्वरूप ब्राह्मण ही यज्ञों का भार वहन करते हैं। वे यज्ञ देवताओं का तृप्त बनाते हैं। शतपथब्राह्मण में भी ब्राह्मण के मुख में आहुति देने की बात कही गयी है। जो विद्वान ब्राह्मण के मुखरूपी अग्नि में अन्न की आहुति देता है, वह मानो प्रज्वलित अग्नि में होम करता है। इस प्राकर ब्राह्मण अग्निस्वरूप हैं। विद्वान् ब्राह्मण अग्नि की आराधना करते हैं। अग्निदेव विष्णु हैं। वे समस्त प्राणियों के भीतर प्रवेश करके उनके प्राणों को धारण करते हैं। इसके सिवा इस विषय में सनत्कुमारजी के द्वारा गाये हुए श्लोक भी उपलब्ध होते हैं। सबके आदिकारण ब्रह्माजी ने (जो ब्राह्मण ही हैं) पहले निर्मल विश्व की सृष्टि की थी। ब्रह्म ही जिनकी उत्पत्ति के स्थान हैं, वे अमर देवता ब्राह्मणों की वेदध्वनि से ही स्वर्ग लोक को जाते हैं। जैसे छींका दूध, दही आदि को धारण करता है, उसी प्रकार ब्राह्मणों की बुद्धि, वाक्य, कर्म, श्रद्धा, तप और वचनामृत पृथ्वी और स्वर्ग को धारण करते हैं।। सत्य से बढ़कर दूसरा धर्म नहीं है। माता के समान कोई दूसरा गुरु नहीं है तथा ब्राह्मणों से बढ़कर इहलोक और परलोक में कल्याण करने वाला और कोई नहीं है। जिनके राज्य में ब्राह्मणों के लिये कोई आजीविका न हो उन राजाओं की सवारी, बैल और घोड़े नहीं रहते; दूसरों को देने के लिये उनके यहाँ दही-दूध के मटके नहीं मथे जाते हैं तथा वे अपनी मर्यादा से भ्रष्ट होकर लुटेरे हो जाते हैं। वेद, पुराण और इतिहास के प्रमाण से यह सिद्ध है कि ब्राह्मणों की उत्पत्ति भगवान् नारायण के मुख से हुई है; अतः वे ब्राह्मण सर्वात्मा, सर्वकर्ता और सर्वभावस्वरूप हैं।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।