"जमुना": अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
No edit summary
No edit summary
 
पंक्ति ८: पंक्ति ८:


[[Category:हिन्दी विश्वकोश]]
[[Category:हिन्दी विश्वकोश]]
[[Category:भूगोल]]
[[Category:नदी]]
[[Category:नदी]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

०६:१४, २९ जुलाई २०१५ के समय का अवतरण

जमुना

  1. पूर्वी पाकिस्तान के सीमांत पर रंगपुर जिले में स्थित घोड़ामारा स्थान (25° 24' उत्तरी अक्षांश तथा 89° 45' पूर्वी देशांतर) से लेकर गंगा-ब्रह्मपुत्र के संगम स्थल गोआलंदो (23° 50' उत्तरी अक्षांश तथा 89° 45' पूर्वी देशांतर) तक विस्तीर्ण ब्रह्मपुत्र नदी के भाग का नाम, जो पूर्वी बंगाल एवं असम में प्रचलित है। इस भाग में नदी लगभग अपने पूर्ण 121 मील के प्रवाह में सीधी दक्षिण दिशा में बहती है। यह मार्ग अपेक्षाकृत नवीन है, जिसे नदी ने बालू एवं काँप से भरे स्वनिर्मित मैदान में बनाया है। यह भूमि जूट की कृषि के लिये बहुत ही उपयुक्त है। संपूर्ण मार्ग तक नदी परिवहनीय है और असम तक स्टीमर चला करते हैं। इसके तट पर स्थित बाजारों में सिरागंज प्रमुख है जो पबना जिले में पड़ता है।
  2. पूर्वी पाकिस्तान की एक नदी जो तिस्ता नदी के प्राचीन मार्ग से होकर बहती है। अपने उद्गम स्थान से (दिनाजपुर जिले में 25° 38' उत्तरी अक्षांश 88° 54' पूर्वी देशांतर) दक्षिण दिशा में बोगरा की सीमा से होकर बहुती हुई राजशाही जिले में भवानीपुर गाँव के पास (24° 38' उत्तरी अक्षांश तथा 88° 57' पूर्वी देशांतर) गंगा की सहायक अत्रई नदी में मिल जाती है। नदी की कुल लंबाई 88 मील है। निचले मार्ग में इसमें वर्ष भर छोटी नावें चला करती हैं, किंतु ऊपरी भाग में यह केवल वर्षा ऋतु में परिवहनीय रहती है। इसके तट पर स्थित दिनाजपुर जिले के फुलबारी तथा विरामपुर एवं बोगरा जिले के हिल्ली नामक बाजार प्रसिद्ध हैं।
  3. बंगाल में गंगा के डेल्टा क्षेत्र की एक शाखा नदी अथवा इचामती नदी के एक भाग की कई धाराओं में से एक का नाम है।
  4. जमुना (दे. यमुना)

टीका टिप्पणी और संदर्भ