डंडी

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:४५, ८ दिसम्बर २०११ का अवतरण (श्रेणी:स्कॉटलैंड; Adding category Category:स्कॉटलैण्ड (को हटा दिया गया हैं।))
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

डंडी स्कॉटलैंड के ऐंगस प्रदेश का तृतीय सबसे बड़ा नगर टे नदी की खाड़ी पर एडिनबरी से ५१.२ किमी० की दूरी पर उत्तर में स्थित है। नगर का क्षेत्रफल १२,२९४ एकड़ है। नदी की दिशा से पानी से ठीक ऊपर उठे हुए नगर की शोभा देखते ही बनती है। यह स्कॉटलैंड का लिनेन वस्त्र, जूट के सामान तथा चाकलेट बनाने का सबसे बड़ा केंद्र है। हेवल तथा सेल मछलियों के व्यवसाय का मुख्य केन्द्र है। यहाँ पानी के जहाज बनाने के कारखाने भी हैं। शिक्षा संबंधी सुविधाएँ भी पूर्ण रूप से विकसित हैं। आधुनिक नागरिक सुविधाएँ पर्याप्त हैं।

टीका टिप्पणी और संदर्भ