गोमती

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:०६, १२ अगस्त २०११ का अवतरण (Text replace - "१" to "1")
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • गोमती भारत के उत्तर प्रदेश की नदी है। यह पीलीभीत से २० मील पूर्व गोमत ताल से निकलकर प्रारंभ में 1२ मील तक एक खड्ड के रूप में बहती है। ३५ मील के बाद नदी में जोकनाई नदी मिलती है जहाँ से नदी स्थायी जलप्रवाह के रूप में बहती है।
  • यहाँ से कुछ मील आगे नदी पर शाहजहाँपुर से खेरी जानेवाली सड़क पर २1० फुट लंबा पुल है। पुल के बाद नदी शाहजहाँपुर तथा खेरी के जिलों में मंद गति से बहती है तथा बहुत सी सहायक नदियाँ और नाले इसमें मिलते हैं।
  • मुहमदी से लखनऊ[१]तक नदी की चौड़ाई 1०० फुट से 1२० फुट तक है।
  • यहाँ नदी के कगार भी पर्याप्त ऊँचे हैं। सीतापुर जिले में कथना[२]तथा सरायाना[३]नदियाँ गोमती में मिलती हैं। लखनऊ नगर में कई पुल हैं।
  • लखनऊ से आगे बढ़ने पर नदी बाराबंकी, सुल्तानपुर तथा जौनपुर जिलों से होकर बहती है। इन हिस्सों में नदी का मार्ग पर्याप्त टेढ़ा मेढ़ा है। यहाँ चौड़ाई भी २०० फुट से ६०० फुट तक हो जाती है।
  • जौनपुर नगर में 1६वीं शती के अंत में ६५४ फुट लंबा पत्थर का बना हुआ प्रसिद्ध शाही पुल है। जौनपुर के आगे इस नदी में प्रसिद्ध सई नदी मिलती है, फिर नदी वाराणसी से २० मील उत्तर, पटना गाँव के पास गंगा नदी से मिलती है।
  • गोमती नदी अपनी सहायक नदियों के साथ ७५०० वर्ग क्षेत्र को लाभान्वित करती है। अतिवृष्टि के कारण नदी में बहुधा बाढ़ आती है। गोमती में यातायात नावों द्वारा मुहमदी तक होता है। (हरि हर सिंह)


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जो नदी के उद्गम स्थान से 1८० मील की दूरी पर है
  2. ९० मील लंबी
  3. 1२० मील लंबी