कंबरलैंड
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०५:१५, १३ अगस्त २०११ का अवतरण (Text replace - "२" to "2")
कंबरलैंड
| |
पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
पृष्ठ संख्या | 357 |
भाषा | हिन्दी देवनागरी |
लेखक | रामवृक्ष सिंह |
संपादक | सुधाकर पांडेय |
प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
संस्करण | सन् 1975 ईसवी |
उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
कंबरलैंड
- संयुक्त राज्य अमरीका, के मरीलैंड प्रांत में, पोटोमैक नदी के किनारे समुद्र से ६४1 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह रेल द्वारा देश के अन्य भागों से जुड़ा हुआ है। 1८५० ई. में ओहायो नहर बन जाने से इसका संबंध जार्जटाउन से हो गया, इस प्रकार यह नगर दो राजकीय मार्गों संबंधित है। इस शहर के पश्चिम में दिनरोज़ नामक एक सुंदर गॉर्ज है, जिसमें से पश्चिम जाने का रास्ता है। उद्योग धंधों एवं जनसंख्या की दृष्टि से यह मेरीलैंड प्रांत का दूसरा नगर है। यहाँ रेलवे का एक कारखाना भी है। इसी स्थान से मेरीलैंड प्रदेश का बालू, चूना, मिट्टी एवं फल बाहर भेजा जाता है।
- ओहायो नदी की एक सहायक नदी जो कंबरलैंड के पठार से निकलकर दक्षिणी केंटुकी एवं उत्तरी टेनेसी प्रांत में बहती हुई ओहायो टेनेसी नदी के मुहाने से करीब 2० मील उत्तर ओहायो नदी में मिलती है। इसका बहावक्षेत्र 1८,०८० वर्गमील है। यह ६९३ मील लंबी है तथा मुहाने से करीब ४६1 मील तक नाव चलाने योग्य है। नैशविल, क्लार्कबिल एवं टेना इसके तट के प्रमुख नगर हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
“खण्ड 2”, हिन्दी विश्वकोश, 1975 (हिन्दी), भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी, 357।