महाभारत उद्योग पर्व अध्याय 119 श्लोक 18-22

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:५०, २४ जुलाई २०१५ का अवतरण ('==एकोनविंशत्यधिकशततम (119) अध्‍याय: उद्योग पर्व (सेनोद्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

एकोनविंशत्यधिकशततम (119) अध्‍याय: उद्योग पर्व (सेनोद्योग पर्व)

महाभारत: उद्योग पर्व: एकोनविंशत्यधिकशततम अध्याय: श्लोक 1-17 का हिन्दी अनुवाद

इस प्रकार महातेजस्वी विश्वामित्र मुनीने उसके साथ रमण करते हुए यथासमय उसके गर्भ से एक पुत्र उत्पन्न किया। माधवी के उस पुत्र का नाम अष्टक था। पुत्र के उत्पन्न होते ही महामुनि विश्वामित्र ने उसे धर्म, अर्थ तथा उन अश्वों से सम्पन्न कर दिया। तदनन्तर अष्टक चंद्रपुरी के समान प्रकाशित होनेवाली विश्वामित्रजी की राजधानी में गया और विश्वामित्र भी अपने शिष्य गालव को वह कन्या लौटाकर वन में चले गए। गरुड़ सहित गालव भी गुरुदक्षिणा देकर मन ही मन अत्यंत संतुष्ट हो राजकन्या माधवी से इस प्रकार बोले - ‘सुंदरी ! तुम्हारा पहला पुत्र दानपति, दूसरा शूरवीर, तीसरा सत्यधर्मपरायण और चौथा यज्ञों का अनुष्ठान करनेवाला होगा । सुमध्यमे ! तुमने इन पुत्रों के द्वारा अपने पिता को तो तारा ही है, उन चार राजाओं का भी उद्धार कर दिया है । अत: अब हमारे साथ आओ। ऐसा कहकर सर्पभोजी गरुड़ से आज्ञा ले उस राजकन्या को पुन: उसके पिता ययाति के यहाँ लौटाकर गालव वन में ही चले गए।

इस प्रकार श्रीमहाभारत उद्योग पर्व के अंतर्गत भगवद्यान पर्व में गालव चरित्र विषयक एक सौ उन्नीसवाँ अध्याय पूरा हुआ।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।