महाभारत वन पर्व अध्याय 43 श्लोक 20-32

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १०:५६, १३ अगस्त २०१५ का अवतरण ('==त्रिचत्वारिंश (43) अध्‍याय: वन पर्व (इन्द्रलोकाभिगमन ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

त्रिचत्वारिंश (43) अध्‍याय: वन पर्व (इन्द्रलोकाभिगमन पर्व)

महाभारत: वन पर्व: त्रिचत्वारिंश अध्याय: श्लोक 20-32 का हिन्दी अनुवाद

तत्पश्चात् इन्द ने अर्जुन का हाथ पकड़कर अपने देवर्षिगणसेवित पवित्र सिंहासन पर उन्हें पास ही बिठा लिया। तब शत्रु वीरों का संहार करनेवाले देवराज ने विनीतभाव से आये हुए अर्जुन का मस्तक सूंघा और उन्हें अपनी गोद में बिठा लिया। उस समय सहस्त्रनेत्रधारी देवेन्द्र के आदेश से उनके सिंहासन पर बैठे हुए अपरिमित प्रभावशाली कुन्तीकुमार दूसरे इन्द्र की भांति शोभा पा रहे थे। इसके बाद वृत्रासुर के शत्रु इन्द्र ने पवित्र गन्धयुक्त हाथ से बड़े प्रेम के साथ अर्जुन को सब प्रकार से आश्वासन देते हुए उनके सुन्दर मुख का स्पर्श किया। अर्जुन की सुन्दर विशाल भुजाएं प्रत्यंचा खींचकर बाण चलाने की रगड़ से कठोर हो गयी थीं। वे देखने में सोने के खंभे जैसी जान पड़ती थी। देवराज उन भुजाओं पर धीरे-धीरे हाथ फेरने लगे। वज्रधारी इन्द्र वज्रधारण जनित चिन्ह्र से सुशोभित दाहिने हाथ से अर्जुन को बार-बार सान्त्वना देते हुए उनकी भुजाओं को धीरे-धीरे थपथपाने लगे। सहस्त्र नयनों से सुशोभित वृत्रसूदन इन्द्र निद्राविजयी अर्जुन को मुसकारते हुए से देख रहे थे। उस समय इन्द्र की आंखें हर्ष से खिल उठी थी। वे उन्हें देखने से तृप्त नहीं होते थे। जैसे कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को उदित हुए सूर्य और चन्द्रमा आकाश की शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार एक सिंहासन पर बैठे हुए देवराज इन्द्र और कुन्तीकुमार अर्जुन को मुसकराते हुए-से-देख रहे थे। उस समय इन्द्र की आंखें हर्ष से खिल उठी थीं। वे उन्हें देखने से तृप्त नहीं होते थे। जैसे कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को उदित हुए सूर्य और चन्द्रमा आकाश की शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार एक सिंहासन पर बैठे हुए देवराज इन्द्र और कुन्तीकुमार अर्जुन देवसभा को सुशोभित कर रहे थे। उस समय वहां साभगान में निपुण तुम्बुरू आदि श्रेष्ठ गन्धर्वगण सामगान के नियमानुसार अत्यन्त मधुर स्वर में गाथागान करने लगे। घृताची, मेनका, पूर्वचित्ति, स्वयंप्रभा, उर्वशी, मिश्रकेशी, दण्डगौरी, वरूथिनी, गोपाली, सहजन्या, कुम्भ योनि, प्रजागरा, चित्रसेना, चित्रलेखा, सहा और मधुर स्वरा-ये तथा और भी सहस्त्रों अप्सराएं वहां इन्द्रसभा में भिन्न-भिन्न स्थानों पर नृत्य को करने लगीं। वे कमललोचना अप्सराएं सिद्ध पुरूषों के भी चित्त को प्रसन्न करने में संलग्न थीं। उनके कटि-प्रदेश ओर नितम्ब विशाल थे। नृत्य करते समय उनके उन्नत स्तन कम्पमान हो रहे थे। उनके कटाक्ष, हाव-भाव तथा माधुर्य आदि मन, बुद्धि एवं चित्त की सम्पूर्ण वृत्तियों का अपहरण कर लेते थे।

इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्व के अन्तर्गत इन्द्रलोकाभिगमन पर्व में इन्द्रसभादर्शनविषयक तैंतालीसवां अध्याय पूरा हुआ।


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।