खयरवाल

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:५८, ९ अप्रैल २०१७ का अवतरण ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
खयरवाल
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 303
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक परमेश्वरीलाल गुप्त

खयरवाल बारहवीं शती ई. में बिहार के शाहाबादवाले भू-भाग पर शासन करने वाला एक राजवंश। इस वंश का प्रथम नरेश साधव था। उसका पुत्र रणधवल और पौत्र प्रतापधवल हुआ। प्रताप धवल के अनेक अभिलेख प्राप्त होते हैं। ये लोग गहड़वाल नरेश के करद सामंत थे। प्रतापधवल का पुत्र साहस ओर पौत्र इंद्रधवल थे। इंद्रधवल ने 1197 में शासन आरंभ किया और इस वंश का प्रतापी शासक रहा। उसके पश्चात इस वंश के संबंध में विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ