अबरडीन

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:४०, १२ अगस्त २०१४ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
अबरडीन
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 162
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1973 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक नरेंद्र लाल ।

अबरडीन उत्तरी सागर के तट पर डी और डोन नदियों के मुहानों के बीच स्थित उत्तरी स्काटलैंड का एक प्रमुख बंदरगाह तथा अबरडीनशायर की राजधानी है। 1336 में एडवर्ड तृतीय ने इस नगर को जला डाला था। पुन: निर्मित होने पर इसका नाम नवीन अबरडीन पड़ा यहाँ की मुख्य दुकानें तथा नवनिर्मित आधुनिक ढंग की इमारतें यूनियन स्ट्रीट के किनारे स्थित हैं जो 70 फुट चौड़ी है। स्कूलहिल की चित्रशाला एवं कौतुकालय तथा मैकडोनल्ड हाल में आधुनिक कलाकारों के चित्रों चित्रों का संग्रह बहुत महत्वपुर्ण है। डूथी (45 एकड़), विक्टोरिया (13 एकड़), वेस्ट बर्न (13 एकड़), स्टीवर्ट (11 एकड़), तथा हेजेलफेल्ड यहाँ के मुख्य प्रमदवन (पार्क) हैं।

यहाँ का विश्वविद्यालय, जिसमें किंग कालज (स्थापित 1494) तथा कारिशल कालेज (1593) हैं, 1960 ई. में बना। 1913 में अनुसंधान के लिए रोवेट इंस्टिटयूट खोला गया। माध्यमिक तथा औद्योगिक शिक्षाओं के लिए 1881 में राबर्ट गॉर्डन कालेज स्थापित किया गया।

अबरडीन स्काटलैंड के मत्स्यव्यापार का मुख्य केंद्र है। अन्यान्य व्यवसायों के अंतर्गत जूट, कागज, यांत्रिक इंजीनियरी, रासायनिक इंजीनियरी, जहाज, कृषिसंबंधी औजार, साबुन तथा मोमबत्ती बनाना मुख्य हैं। क्षेत्रफल 6,316 एकड़ और जनसंख्या 1,82,117 (1967) है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ