अभाव

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०९:१७, २९ मई २०१८ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
अभाव
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 173
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक डॉ. रामचंद्र पाडेंय

अभाव किसी वस्तु का न होना। कुमारिल के अनुसार अभावज्ञान प्रत्यक्ष से नहीं होता क्योंकि वहाँ विषयेंद्रियसंबंध नहीं है। अभाव के साथ लिंग की व्याप्ति नहीं होती, अत: अनुमान भी नहीं हो सकता। अभाव ज्ञान के लिए मीमांसा में अनुपलब्धि नामक अलग प्रमाण माना गया है। अभावज्ञान के लिए इंद्रियसंबंध की आवश्यकता नहीं होती। जहाँ वस्तु का अभाव होता है वहाँ वस्तु का अभाव उस स्थान का विशेषण बन जाता है। यह अभाव विशिष्ट आधार का ज्ञान प्रत्यक्ष जैसा हो, किंतु विशेष्य - विशेषण - भाव नामक एक अलग संनिकर्ष से होता है। अत: घर के अभाव का ज्ञान सर्वदा भूतलज्ञान के कारण होता है। बौद्ध दर्शन में अभाव के साथ कोई संबंध नहीं है। इसलिए अभावज्ञान संभव नहीं है। जहाँ अभावज्ञान होता है वहाँ किसी न किसी प्रकार का भावात्मक ज्ञान ही होता है।

न्यायवैशेषिक दर्शन में भावात्मक और अभावात्मक दो प्रकार के पदार्थ मान गए हैं। अभाव उतना ही सत्य है जितना वस्तु का सद्भाव।

वैशेषिक दर्शन में चार प्रकार के अभावों का उल्लेख है-

  1. प्रागभाव - उत्पत्ति के पूर्व वस्तु का अभाव,
  2. प्रध्वंसाभाव - विनाश के बाद वस्तु का अभाव,
  3. अन्योन्याभाव - एक वस्तु का दूसरी वस्तु में अभाव, और
  4. अत्यंताभाव - वह अभाव जो सर्वदा वर्तमान हो।


टीका टिप्पणी और संदर्भ