कीर्तिपुर

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०८:३०, १८ अगस्त २०११ का अवतरण (Text replace - "७" to "7")
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • कीर्तिपुर नेपाल में पाटन से तीन मील पश्चिम एक गोलाकार पर्वत पर स्थित प्राचीन नगर।
  • कीर्तिपुर चारों ओर मजबूत प्राचीर से घिरा हुआ है।
  • कीर्तिपुर मूलत: नेवार राजवंश की राजधानी था।
  • कीर्तिपुर 1765 ई. में गोरखा नरेश पृथ्वीनारायण देव ने नरेश को हराकर इस नगर पर अधिकार कर लिया और पराजित नेवार जाति के सभी स्त्री-पुरुषों की नाकें काट डाली गयीं।
  • इस कारण कीर्तिपुर नगर को नकटापुर भी कहते हैं।
  • आज कीर्तिपुर एक कस्बा मात्र रह गया है।
  • कीर्तिपुर के कई दर्शनीय प्राचीन अवशेष हैं।
  • उनमें एक 1513 ई. का बना बाघ भैरव का मंदिर और 1665 ई. में शेरिस्ताँ नेवार का बनवाया हुआ गणेश मंदिर उल्लेख हैं।
  • कीर्तिपुर में चिलनदेव नामक एक बौद्ध मंदिर भी है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ