कुशनाभ

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:४०, ३ सितम्बर २०११ का अवतरण (''''कुशनाभ''' अयोध्यापति कुश की रानी वैदर्भी के गर्भ से ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

कुशनाभ अयोध्यापति कुश की रानी वैदर्भी के गर्भ से जन्मे चार पुत्रों में से कनिष्ठ पुत्र जिन्होंने महोदय नामक नगर बसाया। इनकी पत्नी धृताची के सौ कन्याएँ और एक पुत्र गाधि हुए। वायु ने इनकी सौ कन्याओं से विवाह का प्रस्ताव किया तो उन्होंने इनकार कर दिया जिसपर वायु ने उन सबको कुबड़ी हो जाने का शाप दे दिया।

इसी से महोदय नगर का नाम कान्यकुब्ज पड़ गया।

(रामाज्ञा द्विवेदी 'समीर')

टीका टिप्पणी और संदर्भ