कूरीतीबा

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १०:५५, १३ अप्रैल २०१४ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

कूरीतीबा दक्षिणी ब्राजील में पराना राज्य की राजधानी एवं प्रमुख नगर (स्थिति-२५० २५’ द. अ. ४९० ४५’ पू. दे.)। इसकी स्थापना १६५४ ई. में हुई थी। यह ३,१२० फुट की ऊँचाई पर एक पठार पर स्थित है। इसकी जलवायु सम तथा आरोग्यवर्धक है। इस नगर के निकटवर्ती क्षेत्रों में कहवा, परानापाइन, चीनी, केला तथा अरवा मेट नामक चाय आदि पदार्थ उत्पन्न होते हैं जिनके व्यापार का यह प्रमुख केंद्र है। इस क्षेत्र का प्रसिद्ध पत्तन पारानागुआ हे, जो कूरीतीबा से केवल ६५ मील दूर है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ