"कृ. के. दामले केशवसुत" के अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति १: पंक्ति १:
 +
{{भारतकोश पर बने लेख}}
 
{{लेख सूचना
 
{{लेख सूचना
 
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
 
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3

०६:०८, ७ अगस्त २०१८ के समय का अवतरण

चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
कृ. के. दामले केशवसुत
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 124
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक भीमराव गोपाल दोपांड

कृ. के. दामले केशवसुत (1866-1905 ई.)। आधुनिक मराठी कविता के प्रवर्तक। वे प्राथमिक स्कूल के अध्यापक रहे, क्लर्क बने और विपन्नावस्था में अल्पायु में ही स्वर्गवासी हुए, किंतु उनकी काव्यप्रतिभा असाधारण थी। समाजसुधार का जो काम हरिभाऊ आपटे ने उपन्यासों द्वारा और आगरकर ने निबंधों द्वारा किया, वहीं काम केशवसुत ने काव्यसर्जना द्वारा किया। इन्होंने मराठी कविता को सच्चे अर्थ में आधुनिक बनाया।

केशवसुत की कविता स्फुट और अंतर्निरूपिणी है। उसमें काव्यरचना संबंधी नए नए प्रयोग हैं। उनके विषय प्रकृति और प्रेम हैं। उनकी मनोवृत्ति आसपास की सामाजिक दु:स्थिति से उद्वेलित हुई और यह काव्य में ओजस्विता से प्रकट हुई। उन्होंने अपने क्रांतिकारी सामाजिक विचार। 1. तुतारी, 2. नैवा शिपायी, 3. स्फूर्ति 4. गोफण, 5. मूर्तिभंजन इत्यादि ओजपूर्ण और सरस गीतों में प्रकट किए। इन्होंने स्वतंत्रता, समता और बंधुता का उद्घोष कर कविता को नया मोड़ दिया। प्रेम और आत्माभिव्यक्ति उनकी कविता की दूसरी विशेषता है। ये पहले कवि थे जिन्होंने वैयक्तिक प्रेम पर लगभग चालीस प्रगीतों की रचना की जिनमें 1. ‘प्रियेचे ध्यान’, 2. ‘प्रीति’, 3. ‘अपर कविता दैवत’ अत्यंत सरस रचनाएँ हैं। इनके काव्य की तीसरी विशेषता है, प्रकृति वर्णन। इन्होंने निसर्ग विषयक लगभग बीस गीतों की रचना की जिनमें सूर्योदय, फूलें, संध्याकाल, पर्जन्य, पुष्पाप्रत उत्कृष्ट हैं। इन्होंने क्रांति विषयक कविताओं की भी रचना की। इसक अतिरिक्त इन्होंने रहस्यात्मक कविताओं की भी सृष्टि की। जीव, जगत्‌ और ईश्वर के संबंध में इनकी 1.झपुर्झा, 2. कोणीकडून कोणी कडे, 3. हरपलें श्रेय जैसी कविताएँ हैं जिन में प्रेम, सुंदरता, दिव्यता, भव्यता, आदि के विषय में भी एक प्रकर की गूढ़ता प्रकट हुई है।

केशवसुत ने काव्यवस्तु में जैसे क्रांतिकारी परिवर्तन किए, वैसे ही रचनाशैली में भी। इन्होंने वर्णिक छंदों की अपेक्षा मात्रिक छंदों को अधिक अपनाया। मात्रिक वृत्तों में भी इन्होंने रूढ़ियों का उल्लंघन किया साथ ही पश्चिमी ढंग के सानेट को भी अपनाया। इनकी सुनीत रचनाएँ प्रसिद्ध हैं। इनकी फुलपाखरू और सतारीचे बोल नामक व्यक्तिगत अनुभवों का सरस चित्रण करनेवाली प्रभावकारी रचनाएँ अनूठी एवं आस्वाद्य हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ