ग्रिबोयेदोव, अलेक्संदर सेर्गेएविच

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०६:०२, ३ सितम्बर २०११ का अवतरण ('*ग्रिबोयेदोव, अलेक्संदर सेर्गेएविच (४.१.१७९५-३०.१.१८२...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • ग्रिबोयेदोव, अलेक्संदर सेर्गेएविच (४.१.१७९५-३०.१.१८२९) प्रसिद्ध रूसी लेखक, कवि और नाटककार; जन्म मास्को में।
  • मास्को विश्वविद्यालय के साहित्य, न्याय-संबंधी तथा गणित विभागों की शिक्षा प्राप्त की। सन्‌ १८१८ से ईरान में रूसी दूतावास में कार्य किया।
  • अंग्रेजी और ईरानी प्रतिक्रियावादियों ने ग्रिबोयेदोव को तेहरान में मार डाला।
  • ग्रिबोयेदोव का साहित्यिक कार्य १८१५ से प्रारंभ हुआ। इनके कई प्रहसन हैं, जैसे 'नव दंपत्ति', 'अपना परिवार या विवाहित दुल्हन', 'विद्यार्थी' एवं 'बुद्धि से अभाग्य' प्रसिद्ध पद्यात्मक प्रहसन, जिससे ग्रिबोयेदोव को ख्याति मिली।
  • यह कृति १८२४ में प्रकाशित हुई। इसमें प्रगतिशील युवकों का ज़ारशाही के समर्थकों से संघर्ष प्रतिबिंबित है।
  • इस नाटक के अनेक छंदों का प्रचार कहावत के रूप में हुआ।
  • यह नाटक आजकल भी लोकप्रिय है और इसका अभिनय बराबर होता है। 'बुद्धि से अभाग्य' नाटक का गहरा प्रभाव रूस साहित्य और थियेटर पर हुआ।


टीका टिप्पणी और संदर्भ