झज्जर

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १५:१४, ३ सितम्बर २०११ का अवतरण (श्रेणी:नया पन्ना; Adding category Category:पंजाब के नगर (Redirect Category:पंजाब के नगर resolved) (को हटा दिया गया हैं।))
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

झज्जर पंजाब राज्य के रोहतक जिले में है। इस तहसील का क्षेत्रफल लगभग ४६६ वर्ग मील है। इसकी भूरचना में रेत के टीले पूर्व में दलदल प्रमुख हैं। उत्तरी भाग पठारी तथा दक्षिणी भाग पहाड़ी है। यहाँ साहिबी तथा इंदौरी नदियाँ हैं। तहसील में झज्जर नगर प्रमुख है।

नगर

झज्जर पंजाब राज्य के रोहतक जिले का नगर तथा तहसील है। यह दिल्ली से ३५ मील पश्चिम में स्थित है। नगर की महत्वपूर्ण इमारतों में नवाब के महल तथा बाघ झन्नर का महल है। यहाँ के प्रमुख उद्योगों में रंग उद्योग, कागज के बरतन बनाना, मलमल तथा ऊन के वस्त्र बनाना और कशीदाकारी प्रमुख हैं। यहाँ की जनसंख्या १४,२३४ (१९६१) है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ