ताडेपल्लिगूडेम

अद्‌भुत भारत की खोज
Bharatkhoj (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:५३, ३ सितम्बर २०१४ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

तोडेपल्लिगूडेम भारत में आंध्र प्रदेश राज्य के पश्चिमी गोदावरी जिले में प्रसिद्ध नगर है। गोदावरी नदी के डेलटा में एलरु से २८ मील पूर्व-उत्तर-पूर्व में यह स्थित है। यह क्षेत्र का प्रसिद्ध व्यापारिक, शैक्षिक तथा कुटीर औद्योगिक केन्द्र है। यहाँ सूती कपड़े के कारखाने हैं, जहाँ दक्षिण भारत के बाजारों के लिये कपड़ा तैयार किया जाता है। धान कूटने और तेल पेरने की मिलें भी यहाँ हैं। इस क्षेत्र में तंबाकू और गन्ने की उपज अधिक होती है। सड़कों से यह चारों ओर के प्रसिद्ध नगरों से संबधित है। आंध्र प्रदेश राज्य के निर्माण के पूर्व यह नगर मद्रास राज्य में था।

टीका टिप्पणी और संदर्भ