इडाहो प्रपात
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
इडाहो प्रपात
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
| पृष्ठ संख्या | 516 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | लेखराज सिंह |
इडाहो प्रपात संयुक्त राज्य (अमरीका) के इडाहो राज्य का तीसरा बड़ानगर तथा बानविल काउंटी की राजधानी है। यह स्नेक नदी के किनारे समुद्रतल से 4,709 फुट ऊँचाई पर स्थित है। यह यूनियन पैसिफिक रेलवे का एक स्टेशन है। इसके अधिकांश उद्योग कृषि से संबंधित हैं। यहाँ चुकंदर की शक्कर के कारखाने, दुग्धलाशाएँ तथा आलू के गोदाम हैं। इसकी जलविद्युत् मशीनें बहुत बड़ी हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ