एस्बर्ग

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
एस्बर्ग
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 263
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लेखराज सिंह

एस्बर्ग (Esbjerg) डेनमार्क के ज़टलैंड प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर एक प्रमुख पत्तन है। यह फ्ऱीदेरिसिया के पश्चिम में लगभग 56 मील की दूरी पर स्थित है। यहाँ से गायों तथा दुग्धशालाओं की उपजों का भारी निर्यात होता है जिसका अधिकांश इंग्लैंड को जाता है। इस नगर की स्थापना सन्‌ 1868 ई. में हुई जब यहाँ 13 मनुष्यों ने एक छोटा सा ग्राम बसाया था। सन्‌ 1868-74 ई. में यहाँ सुंदर पोताश्रय का निर्माण हो गया, जिसके कारण इसकी जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि प्रारंभ हो गई तथा सन्‌ 1901 में ही इसकी जनसंख्या 13,355 हो गई। सन्‌ 1900 में यहाँ नगरपालिका भी बन गई। कालांतर में एस्बर्ग ज़टलैंड के पश्चिमी तट का ही पत्तन न रहा, पूर्वी तथा उत्तरी ज़टलैंड के तट तथा जर्मनी से भी रेलमार्गों द्वारा इसका संबंध स्थापित हो गया। सन्‌ 1965 ई. में इसकी जनसंख्या 55,882 थी।


टीका टिप्पणी और संदर्भ