क्राइस्ट चर्च
क्राइस्ट चर्च
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |
| पृष्ठ संख्या | 199 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पांडेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1976 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | भूपेद्रकांत राय |
क्राइस्ट चर्च न्यूज़ीलैंड राज्य के दक्षिणी द्वीप में पूर्वी तट पर स्थित नगर।[१]
1851 ई. के बाद से इसने एक बड़े नगर का रूप धारण किया। इस नगर के मध्य एवान नदी प्रवाहित होती है। क्राइस्ट चर्च कैंटरबेरी के मैदान में स्थित कई नगरों से रेल द्वारा संबद्ध है। यहाँ मोटर, साइकिल, चमड़े ऊन तथा आटा पीसने के उद्योग हैं। यहाँ का प्रमुख विद्याकेंद्र कैंटरबेरी यूनिवर्सिटी कालेज है। क्राइस्ट चर्च नगर सुनियोजित है और यहाँ के मार्गों का निर्माण आधुनिक रूप में समकोणात्मक ढंग से किया गया है। इसकी जनसंख्या 1966 ई. में 2,46,773 थी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ स्थिति : 430 30’ उत्तरीय अक्षांश और 1720 40’ पूर्वी देशांत