क्रेस्नोयास्र्क

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
क्रेस्नोयास्र्क
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 223
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक भूपेद्रकांत राय

क्रैस्नोयार्स्क (Krasnoyarsk) नगर तथा प्रदेश;[१] जनसंख्या 5,57,000 (1967)। यह नगर रूसी मध्य साइबिरिआ में येनिसे (Yenisei) नदी के बाएँ तट पर स्थित है। येनिसे नदी का पाट यहाँ एक मील है जो दिसंबर से मई के प्रथम सप्ताह तक बर्फ से ढकी रहती है। इस नगर को स्थापना 1628 ई. में कजारू जाति के लोगों द्वारा की गई थी। इस नगर का विकास ट्रांस-साइबिरिअन रेलवे बनने के पश्चात्‌ आरंभ हुआ जिसका यह एक प्रमुख स्टेशन है। यहाँ म्युनिसिपल कलाभवन, प्रौद्योगिक स्कूल तथा रेलवे स्कूल भी हैं।

क्रस्नोयार्स्क प्रदेश पश्चिमी मध्य साइबिरिआ (सोवियत संघ) में स्थित है। क्षेत्रफल 8,27,507 वर्ग मील है। यह भाग रूस के टाइमिर (Taimyr) तथा एवेंकी (Evenki) जिलों से मिलकर बना है। इस प्रदेश का अधिकांश भाग दलदली है। शीतकालीन ठंढी हवाओं के कारण यहाँ दिसंबर से मई तक हिमपात होता है। वर्तमान समय में इस भाग का विकास अधिक हो रहा है क्योंकि यहाँ सोने और कोयले की खानें प्राप्त हुई हैं। उद्योगों के साथ साथ कृषि का भी विकास किया जा रहा है। बिजली का उत्पादन करने के लिये क्रैस्नोयार्स्क में 32,00,000 किलोवाट का स्टेशन बनाया गया है। किज़िल (Kyzyl) से क्रैस्नोयार्स्क तक हवाई जहाजों से आवागमन होता है। क्रैस्नोयास्क प्रमुख नगर तथा प्रांतीय राजधानी है। यहाँ कागज तथा चमड़े के कारखाने भी हैं। मिनिसिन्स्क (Minisinsk) अचिंस्क (Achinsk) तथा इगारके अन्य प्रसिद्ध नगर हैं।




टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति : 560 300 उत्तरीय अक्षांश, 920 0’ पूर्वी देशांत