खुरई

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
खुरई
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 327
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक रामलोचन सिंह

खुरई 1. मध्य प्रदेश के सागर जिले की उत्तर-पश्चिमी तहसील[१] यह 940 वर्ग मील में फैला हुआ है। इसमें 124 वर्ग मील सुरक्षित वन हैं। शेष भूमि के 45 प्रतिशत भाग पर खेती की जाती है। इस तहसील की भूमि ऊँची नीची है। उत्तर में पहाड़ हैं तथा बेतवा और बीना नदियों के किनारे जंगल हैं।

2. खुरई तहसील का प्रधान केंद्र।[२] यह सागर शहर से 33 मील दूर बीना रेलवे स्टेशन पर पड़ता है। पुराने किले का उपयोग तहसील के भवन के रूप में होता है। यहाँ पर अनेक जैन मंदिर हैं। यहाँ सप्ताह में एक बार पशुओं का मेला भी लगता हैं। यहाँ का प्रबंध नगरपालिका द्वारा होता है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति : 230 51’ से 240 73’ उत्तरीय अक्षांश तथा 780 4’ से 780 43’ पूर्वी देशांत के बीच।
  2. स्थिति : 240 3’ उत्तरीय अक्षांश तथा 780 20’ पूर्वी देशांत।