गांसू
गांसू
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |
| पृष्ठ संख्या | 136 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पांडेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1976 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | काशीनाथ सिंह |
गांसू चीन के उत्तरी भाग में स्थित एक प्रदेश (क्षेत्रफल 1,51,161 वर्गमील जनसंख्या 1,29,28,102 (1953) । यह प्रारंभ से ही चीन खास में रहा है क्योंकि चीन खास के उत्तरी सीमांत पर निर्मित चीनी दीवार का पश्चिमी भाग इसमें पड़ता है। लैंचाऊ इसकी राजधानी है। वूवे (Wuwei), पिंगलियांग (Pingliang), लिऐंगचाऊ (Liangchow) और कुंगचैंग (Kungchang) प्रमुख नगर हैं। इसका धरातलीय स्वरूप विषम एवं पर्वतीय है। उत्तरपश्चिम का मैदानी भाग अपेक्षाकृत शुष्क है परंतु दक्षिणपूरब में ह्वाँग---हो तथा उसकी प्रमुख सहायक नदी वी (Wei) के हरे भरे मैदान हैं। चावल, गेहूँ, जौ, विभिन्न प्रकार की सेमें, तेलहन ओर केओलिंग (Kaoling) की खेती मुख्य होती हैं। खनिज पदार्थो में कोयला, तेल, लोहा, सोना, पारा आदि प्रमुख हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ