चाकदह

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
लेख सूचना
चाकदह
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 4
पृष्ठ संख्या 183
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक रामप्रसाद त्रिपाठी
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक हेम प्रिया देवी

चाकदह तहसील बंगाल में नदिया जिले के राणाघाट उपमंडल में है। यह कलकत्ता नगर के उत्तर-उत्तर-पूर्व में 36 मील की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक दृष्टिकोण से यह बंगाल के मैदान तथा डेल्टा प्रदेश में पड़ता है। यहाँ की उँचाई समुद्रतल से लगभग 50 मीटर है। गर्मी का औसत ताप 29° से 30° सें. और जनवरी का 20° से 21° सें. रहता है। यहाँ की औसत वर्षा 150 सेंमी. है। यहाँ पर ग्रीष्मकालीन उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का भी गहरा प्रभाव पड़ता है। यहाँ बाँस, पीपल, आम, बरगद इत्यादि के वृक्ष पाए जाते हैं। धान, जूट, तेलहन, ईख की खेती होती है। चावल और जूट का व्यापार होता है। चाकदह नगर की जनसंख्या 35,089 (1961) है।



टीका टिप्पणी और संदर्भ