चिलियॉंवाला
चिलियॉंवाला
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 4 |
| पृष्ठ संख्या | 231 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | रामप्रसाद त्रिपाठी |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | सैय्यद मुजफ्फर अली |
चिलियाँवाला स्थिति : 32° 39' उ.अ. तथा 73° 37' पू.दे.। उत्तर-पश्चिम रेलवे की सिंद सागर शाखा पर स्थित है। यह पश्चिमी पंजाब (पाकिस्तान) के गुजरात जिले की झलिया तहसील का एक गाँव है। सिक्खों के सेनापति शेरसिंह तथा अंग्रेजों के जेनरल लार्ड गॉफ (Gough) के युद्ध (1849 ई.) के बाद यहाँ एक इमारत बनाई गई जिसे 'कतलघर' कहते हैं। यही युद्धस्थल भी था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ