"जेफरसन टॉमस" के अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('जेफर्सन नगर संयुक्त राज्य, अमरीका के, मिजुरि (Misouri) प्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (श्रेणी:अमरीका; Adding category Category:अमेरिका (को हटा दिया गया हैं।))
पंक्ति ७: पंक्ति ७:
 
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
 
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
 
<references/>
 
<references/>
[[Category:अमरीका]]
 
 
[[Category:नया पन्ना]]
 
[[Category:नया पन्ना]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__
 
[[Category:हिन्दी_विश्वकोश]]
 
[[Category:हिन्दी_विश्वकोश]]
 +
[[Category:अमेरिका]]

१३:५९, ९ अगस्त २०११ का अवतरण

जेफर्सन नगर संयुक्त राज्य, अमरीका के, मिजुरि (Misouri) प्रदेश की राजधानी है, जो मिज़ुरि नदी के दक्षिणी किनारे पर ६२५ फुट की ऊँचाई पर, सेंट लुई शहर से ११० मील पश्चिम स्थित है। इसका नाम अमरीका के तृतीय राष्ट्रपति टामस जेफर्सन की स्मृति में रखा गया है। यहाँ तीन प्रमुख सड़कों, मिज़ुरि पैसिफिक रेल मार्ग तथा वायु यातायात की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। प्रदेश का यह राजनीतिक केंद्र होने के साथ ही व्यापार एवं उद्योग का भी बड़ा केंद्र है। यहाँ की प्रमुख उद्योग जूते, पोशाक, फर्निचर, ईटें, पुस्तकें तथा प्लास्टिक निर्माण के हैं। यहाँ अन्न, आटा, घी, दूध तथा तेल संबंधी व्यवसाय भी होते हैं।

यहाँ का 'स्टेट कैपिटोल' संगमरमर निर्मित भव्य भवन है। यहाँ 'स्टेट ऑफिस बिल्डिंग', 'एक्ज़ेक्यूटिव मैंशन' 'स्टेट हाइ-वे कमीशन', 'मिज़ुरि सुप्रीम कोर्ट' तथा अन्य भव्य भवन हैं। १८८६ ई. में नीग्रो जाति के लिये स्थापित यहाँ का लिंकन विश्वविद्यालय विख्यात है। यहाँ की 'ला लाइब्रेरी' में देश के कानून संबंधी ग्रंथों आदि का सर्वोत्तम संग्रह है। इसके साथ ही सार्वजनिक पुस्तकालय तथा 'कोल काउंटी हिस्टॉरिकल सोसाइटी' भी हैं।

जेफर्सन नामक अन्य छोटे छोटे शहर आईओवा, विसकॉनसन, टेक्सैस आदि प्रदेशों में काउंटी केंद्रों के रूप में हैं। इसी नाम की एक छोटी नदी मॉर्न्टना प्रदेश में तथा एक पहाड़ ओरेगॉन प्रदेश में हैं।

टीका टिप्पणी और संदर्भ