"महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 66 श्लोक 44-65": अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('==छाछठवाँ अध्‍याय: अनुशासनपर्व (दानधर्मपर्व)== <div style="text-...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (Text replace - "{{महाभारत}}" to "{{सम्पूर्ण महाभारत}}")
पंक्ति ११: पंक्ति ११:
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{महाभारत}}
{{सम्पूर्ण महाभारत}}
[[Category:कृष्ण कोश]] [[Category:महाभारत]][[Category:महाभारत अनुशासनपर्व]]
[[Category:कृष्ण कोश]] [[Category:महाभारत]][[Category:महाभारत अनुशासनपर्व]]
__INDEX__
__INDEX__

११:४०, १९ जुलाई २०१५ का अवतरण

छाछठवाँ अध्‍याय: अनुशासनपर्व (दानधर्मपर्व)

महाभारत: अनुशासनपर्व: छाछठवाँ अध्याय: श्लोक 32-65 का हिन्दी अनुवाद

जो भूमि ऊसर, जली हुई और श्मशान के निकट हो तथा जहां पापी पुरूष निवास करते हों उसे ब्राह्माण को नहीं देना चाहिये। जो परायी भूमि में पितरों के लिये श्राद्ध करता है, अथवा जो उस भूमि को पितरों के लिये दान में देता है, उसके वे श्राद्ध कर्म और दान दोनों ही नष्ट (निष्फल हो जाते) हैं । अतः विद्वान पुरूष को चाहिये कि वह थोड़ी-सी भी भूमि खरीद कर उसका दान करें। खरीद कर अपनी की हुई भूमि में ही पितरों को दिया हुआ पिण्ड सदा स्थिर रहने वाला होता है। वन, पर्वत, नदी और तीर्थ- ये सब स्थान किसी स्वामी के अधीन नहीं होते हैं (इन्हें सार्वजनिक माना जाता है) । इसलिये वहां श्राद्ध करने के लिये भूमि खरीदने की आवश्‍यकता नहीं है। प्रजानाथ। इस प्रकार यह भूमिदान का फल बताया गया है।अनघ। इसके बाद में तुम्हें गौ दान का महात्म्य बताऊंगा। गौऐं समस्त तपस्वियों से वढ कर हैं; इसलिये भगवान शंकर ने गौओं के साथ रहकर तप किया था। भारत। ये गौऐं चन्द्रमा के साथ उस ब्रह्मलोक में निवास करती हैं जो परमगति रूप हैं और जिसे सिद्व ब्रह्मर्षि भी प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं । भरतनन्दन। ये गौऐं अपने दूध, दही, घी, गोबर, चमड़ा, हड्डी, सींग और बालों से भी जगत का उपकार करती रहती हैं । इन्हें सर्दी, गर्मी और बर्षा का भी कष्ट नहीं होता है। ये सदा ही अपना काम किया करती हैं। इसलिये ये ब्राह्माणों के साथ परम पद स्वरूप ब्रह्मलोक में चली जाती हैं।इसी से गौ और ब्राह्माण को मनस्वी पुरूष एक बताते हैं। राजन। राजा रन्तिदेव के यज्ञ में वे पशु रूप से दान देने के लिये निश्चित की गयी थीं; अतः गौओं के चमड़ों से वह चर्मनवती नामक नदी प्रवाहित हुई थी। वे सभी गौऐं पशुत्व से विमुक्त थीं और दान देने के लिये नियत की गयी थीं।भूपाल। पृथ्वीनाथ। जो श्रेष्ठ ब्राह्माणों को इन गौओं का दान करता है वह संकट में पड़ा हो तो भी उस भारी विपत्ति से उद्वार पा लेता है। जो एक सहस्त्र गौ दान कर देता है वह मरने के बाद नरक में नहीं पड़ता। नरेश्‍वर। उसे सर्वत्र विजय प्राप्त होती है। देवराज इन्द्र ने कहा कि ‘गौओं का दूध अमृत है’ जो दूध देने वाली गौ का दान करता है, वह अमृत दान करता है। वेदवेत्ता पुरूषों का अनुभव है कि ‘गौ दुग्ध रूप हविष्य का यदि अग्नि में हवन किया जाये तो वह अविनाशी फल देता है’। अतः जो धेनू दान करता है वह हविष्य का ही दान करता है। बैल स्वर्ग का मूर्तिमान स्वरूप है। जो गौओं के पति-सांड का गुणवान ब्राह्माण को दान करता है, वह स्वर्गलोक में प्रतिष्ठित होता है। भरतश्रेष्ठ। ये गौऐं प्राणियों (को दूध पिलाकर पालने के कारण उन) के प्राण कहलाती हैं; इसलिये जो दूध देने वाली गौओं का दान करता है, वह मानो प्राणों का दान देता है। वेदवेत्ता विद्वान ऐसा मानते हैं कि ‘गौऐं समस्त प्राणियों का शरण देने वाली हैं’ इसलिये जो धेनू दान करता है, वह सबको शरण देने वाला है। भरतश्रेष्ठ। जो मनुष्य वध करने के लिये गौ मांग रहा हो, उसे कदापि गाय नहीं देनी चाहिये। इसी प्रकार कसाई को, नास्तिक को, गाय से ही जीविका चलाने वाले को, गौरस बेचने वाले और पंचयज्ञ न करने वाले को भी गाय नहीं देनी चाहिये। ऐसे पाप कर्मी मनुष्यों को जो गाय देता है, वह मनुष्य अक्षय नरक में गिरता है, ऐसा महर्षियों का कथन है। जो दुबली हो, जिसका बछड़ा मर गया हो तथा जो ठांठ, रोगिनी, किसी अंग से हीन और थकी हुई (बूढी) हो, ऐसी गौ ब्राह्माण को नहीं देनी चाहिये। दस हजार गौ दान करने वाला मनुष्य इन्द्र के साथ रहकर आनन्द भोगता है और जो लाख गौओं का दान कर देता है, उस मनुष्य को अक्षय लोक प्राप्त होते हैं।। भारत। इस प्रकार गौ दान, तिलदान और भूमिदान का महत्व बतलाया गया। अब पुनः अन्न दान की महमा सुनो।कुन्तीनन्दन। विद्वान पुरूष अन्न दान को सब दानों में प्रधान बताते हैं। अन्न दा करने से ही राजा रन्तिदेव स्वर्गलोक में गये थे। नरेश्‍वर। जो भूमिपाल थके-मांदे और भूखे मनुष्य को अन्न देता है, वह ब्रह्माजी के परम धाम में जाता है। भरतनन्दन। प्रभो। अन्न दान करने वाले मनुष्य जिस तरह कल्याण के भागी होते हैं, वैसा कल्याण उन्हें सुवर्ण, वस्त्र तथा अन्य वस्तुओं के दान से नहीं प्राप्त होता है। अन्न प्रथम द्रव्य है। वह उत्तम लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। अन्न से ही प्राण, तेज, वीर्य और बल की पुष्टि होती है। पराशर मुनि का कथन है कि ‘जो मनुष्य सदा एकाग्रचित होकर याचक को तत्काल अन्न का दान करता है, उस पर कभी दुर्गम संकट नहीं पड़ता। राजन। मनुष्य को प्रतिदिन शास्त्रोक्त विधि से देवताओं के पूजा करके उन्हें अन्न निवेदन करना चाहिये। जो पुरूष जिस अन्न का भोजन करता है, उसके देवता भी वही अन्न ग्रहण करते हैं। जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में अन्न का दान करता है, वह दुर्गम संकट से पार हो जाता है और मरकर अक्षय सुख का भागी होता है । भरतश्रेष्ठ। जो पुरूष एकाग्रचित हो स्वयं भूखा रहकर अतिथि को अन्न दान करता है, वह ब्रह्मवेत्ताओं के लोक में जाता है। अन्नदाता मनुष्य कठिन-से-कठिन आपत्ति में पड़ने पर भी उस आपत्ति से पार हो जाता है। वह पाप से उद्वार पा जाता है और भविष्य में होने वाले दुष्कर्मों का भी नाश कर देता है। इस प्रकार मैंने यह अन्नदान, तिलदान, भूमिदान और गौदान का फल बताया है ।

इस प्रकार श्रीमहाभारत अनुशासनपर्व के अन्‍तगर्त दानधर्मपर्वमें छाछठवाँ अध्‍याय पूरा हुआ।

\


« पीछे आगे »

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

साँचा:सम्पूर्ण महाभारत अभी निर्माणाधीन है।