"ल्यूगी क्रेमोना": अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (ल्यूरी क्रेमोना का नाम बदलकर ल्यूगी क्रेमोना कर दिया गया है)
 
(कोई अंतर नहीं)

११:४०, ११ फ़रवरी २०१७ के समय का अवतरण

लेख सूचना
ल्यूगी क्रेमोना
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 221
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक परमेश्वरीलाल गुप्त

ल्यूगी क्रेमोना (1830-1903 ई.) इतालवी गणितज्ञ। पाविया में जन्म। 1848-49 ई. के उत्तरी इटली के विद्रोह में सक्रिय भाग लिया। पाविया विश्वविद्यालय में फ्रें सिस्को ब्रोश्ची के अधीन शिक्षा प्राप्त की और क्रेमोना में प्रारंभिक गणित का अध्यापक बना। बाद में मिलान चला गया। 1860 ई. में वह बोलोग्ना में उच्च ज्यामिति का प्राध्यापक नियुक्त हुआ। 1866 ई. में वह मिलान के उच्च तकनीकी महाविद्यालय में उच्च ज्यामिति और ग्राफवाली सांख्यिकी का प्राध्यापक और 1873 ई. में रोम में उच्च गणित का प्राध्यापक बना। रोम में उसने एक इंजीनियरिंग कालेज संघटित किया। इस समय तक उसकी ख्याति सारे यूरोप में गणितज्ञ के रूप में फैल चुकी थी। 1879 ई. में वह ब्रिटिश रायल सोसाइटी का करस्पांडिग मेंबर मनोनीत हुआ और इटली में सिनेटर चुना गया। उसने इटली में उच्च गणित की शिक्षा में सुधार करने में अपना जीवन लगाया था। वह इटली और यूरोप की शोध पत्रिकाओं में निरंतर लिखता रहा। उसकी कतिपय पुस्तकों का अँगरेजी में भी अनुवाद हुआ है। उसकी ख्याति ज्यामितिक के रूप में विशेष है।




टीका टिप्पणी और संदर्भ