"आपूलिया": अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
No edit summary
No edit summary
 
पंक्ति १: पंक्ति १:
{{भारतकोश पर बने लेख}}
{{लेख सूचना
{{लेख सूचना
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1

११:३९, १३ जून २०१८ के समय का अवतरण

चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
आपूलिया
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1
पृष्ठ संख्या 383
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्री नवलकिशोरप्रसाद सिंह

आपूलिया इटली राज्य का एक प्रदेश है जो प्रायद्वीप के दक्षिण पूर्वी भाग में एपिनाइन पर्वत के पूर्व गरगानो पर्वत से सांता मेरिया डी ल्यूका अंतरीप तक फैला है। इसके अंतर्गत फोगिया, बारी, ब्रिंडिसी, टारंटो तथा लेसे नामक जिले हैं। क्षेत्रफल 19,347 वर्ग किलोमीटर; जनसंख्या 34,21,217 (1961)। चूने के पत्थरों से बना हुआ यह सूखा पठारी क्षेत्र अत्याधिक उर्वर है। यहाँ इटली का सर्वोत्कृष्ट कोटि का गेहूँ उपजाया जाता है। जलाभाव को दूर करने के लिए पश्चिम बहने वाली सिखे नदी को ऐपिनाइन पर्वत के पार सात मील लंबी एक सुरंग से ले जाकर पूर्व की ओर आपूलिया में प्रवाहित किया गया है, जहाँ इसके जल से सिंचाई की जाती है। साथ ही फोगिया जिले के दलदलों को जलनिष्कासन योजनाओं द्वारा कृषियोग्य बनाया गया है। यह कृषिप्रधान प्रदेश है, जिसकी मुख्य उपज गेहूँ, जौ, मक्का, जैतून, अंगूर, बादाम तथा अंजीर है। जैतून तथा अंगूर की कृषि तटीय मैदानी भागों में की जाती है। यहाँ भेड़ पालने की प्रथा रोमन लोगों के समय से ही प्रचलित है। बारी जनसंख्या 3,52,425 (1971), जो इटली का मुख्य आकाशवाणी केंद्र है, इसी प्रदेश में स्थित है। टारंटो[१] तथा ब्रिंडिसी इस प्रदेश के अन्य मुख्य नगर एवं बंदरगाह हैं। प्राचीन काल में आपूलिया मिट्टी के बर्तनों पर की जाने वाली चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध था।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जनसंख्या 2,19,484 (1971)