"एल्बे": अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
 
पंक्ति १: पंक्ति १:
{{भारतकोश पर बने लेख}}
{{लेख सूचना
{{लेख सूचना
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2

१२:११, १७ जुलाई २०१८ के समय का अवतरण

चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
एल्बे
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 255
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक श्यामसुंदर शर्मा

एल्बे मध्य यूरोप की एक प्रमुख नदी है। यह बोहेमिया में रीज़ेंगेबिर्ग पर्वत के दक्षिणी भाग से करीब 4600 फुट की ऊँचाई से निकलती है। यह 725 मील लंबी है और अनुमान लगाया गया है कि इसका जलोत्सारण क्षेत्र करीब 56000 वर्गमील है। यह जर्मनी और चेकोस्लोवाकिया का जल लेकर उत्तर सागर में हैंबर्ग के पास गिरती है। इसकी सहायक नदियों में वाइसवासन, ब्लाट्वा और एगर प्रसिद्ध हैं। ऊपरी भाग के मैदान में पारदुबिड्स तक यह 700 फुट की सतह तक उतर जाती है। बोहेमिया के मैदान में इसकी घाटी काफी चौड़ी हो जाती है तथा ड्रेस्डन से समुद्र तक 430 मील से 280 फुट नीचे उतर जाती है। यह मिट्लैंड नहर प्रणाली द्वारा वेजर नदी और राइन क्षेत्र से मिली हुई है।

दूसरी नहरों द्वारा यह बर्लिन और ओडर नदियों से भी मिली है। हैंबर्ग से कुछ मीलों के बाद यह चार से लेकर नौ मील तक चौड़ी हो गई है। इसका औसत प्रवाह प्रति सेकेंड 24000 घनफुट है। शीत काल में नदी के जम जाने के कारण आवागमन स्थगित हो जाता है। प्रति वर्ष लगभग 30 दिनों तक हिम के कारण नौकानयन में बाधा पहुँचती है। यह 525 मील तक नौकागम्य है। मार्च में हिम के पिघलने से बाढ़ आ जाती है। प्राचीन काल से डैन्यूब प्रदेश में जाने के लिए इसकी घाटी मार्ग देती रही है। प्रधान यातायात हैंबर्ग और मैग्डेलबर्ग के बीच में होता है। होएनज़ॉर्न और दूसरी नहरों से हैंबर्ग और बर्लिन के बीच आवागमन होता है। इसके मुहाने पर हैंबर्ग जर्मनी का एक प्रधान पत्तन है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ