"ऐशविल": अवतरणों में अंतर
| [अनिरीक्षित अवतरण] | [अनिरीक्षित अवतरण] |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
| पंक्ति १: | पंक्ति १: | ||
{{भारतकोश पर बने लेख}} | |||
{{लेख सूचना | {{लेख सूचना | ||
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 | |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 | ||
०५:४५, २० जुलाई २०१८ के समय का अवतरण
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
ऐशविल
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
| पृष्ठ संख्या | 288 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | नृपेंद्रकुमार सिंह |
ऐशविल संयुक्त राज्य, अमरीका के उत्तरी कैरोलिना राज्य का एक नगर है। यह 1981-3020 फुट की ऊँचाई पर ब्लूरीज़ और स्मोकी पर्वतश्रेणियों के मध्य फ्ऱेंच बोर्ड और स्वानोनोआ नदियों पर स्थित है। यहाँ दक्षिणी रेलवे, पक्की सड़कों तथा वायुयान से यातायात की सुविधाएँ हैं। जलवायु शुष्क है तथा वार्षिक वर्षा 38.47व्व् है। नगर का क्षेत्रफल 14.7 वर्ग मील है। यह राज्य के पश्चिमी भागों के 20 प्रदेशों का वित्तीय तथा व्यापारिक केंद्र है। यह औद्योगिक तथा पर्यटक आकर्षी नगर है। यहाँ का मुख्य व्यवसाय रेयन अथवा नकली रेशम के सूत, सूती कपड़े, कागज और कागज के बने सामान, कंबल और लकड़ी के बने सामान तैयार करना है। इस नगर में आधुनिक भोजनालय, विश्रामालय, अतिथिगृह तथा उचित रीति से सुसज्जित स्वास्थ्यरक्षालय हैं। यह 1794 में जॉन बर्टन द्वारा बसाया गया था। 1960 में जनसंख्या 60,192 थी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ