"करमान" के अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
छो (श्रेणी:बलूचिस्तान; Adding category Category:पाकिस्तान (को हटा दिया गया हैं।))
पंक्ति ४०: पंक्ति ४०:
 
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
 
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
 
<references/>
 
<references/>
[[Category:हिन्दी विश्वकोश]] [[Category:बलूचिस्तान ]] [[Category: विदेशी नगर]]  
+
[[Category:हिन्दी विश्वकोश]] [[Category: विदेशी नगर]]
 +
[[Category:पाकिस्तान]]  
 
__INDEX__
 
__INDEX__
 
__NOTOC__
 
__NOTOC__

०८:१४, ४ सितम्बर २०११ का अवतरण

लेख सूचना
करमान
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 417
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1975 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक उजागर सिंह
  • करमान (प्राचीन करमेनिया) बलूचिस्तान (पाकिस्तान) के पश्चिम एक प्रदेश है जिसमें पूर्वी ईरान के मकरान तथा बलूचिस्तान के प्रदेश सम्मिलित हैं।
  • संपूर्ण प्रदेश उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व जानेवाली पर्वतश्रेणियों से घिरा हुआ है जिसके उत्तर में कुहरुड की श्रेणियाँ मिलती हैं।
  • इनकी अधिकतम ऊँचाई १५,००० फुट है।
  • दक्षिण की पर्वतश्रेणियाँ अपेक्षाकृत कम ऊँची हैं, परंतु वर्ष के अधिकांश भाग तक इन श्रेणियों की चोटियों पर बर्फ जमी रहती है।
  • करमान में कोई महत्वपूर्ण नदी नहीं है।
  • करमान का उत्तरी तथा उत्तरपूर्वी भाग पूर्वत: रेगिस्तान है जिसमें वनस्पति नाम मात्र को नहीं मिलती।
  • यहाँ की जलवायु बहुत ठंडी है, परंतु कुछ प्रदेशों तथा घाटियों में सिंचाई द्वारा गेहूँ, जौ, खजूर, पोस्ता आदि उगाते हैं।
  • भेड़, बकरी चराना मुख्य उद्यम है और बकरियों के बाल से, जिसे 'कुर्क' कहते हैं, शाल तैयार किए जाते हैं।
  • ये शाल इस स्थान के नाम से प्रसिद्ध हैं।
  • अधिकतर निवासी ईरानी हैं, परंतु यायावर जातियों में अरब, तुर्क और कुर्द लोगों की संख्या अधिक है।
  • प्रदेश का कुल क्षेत्रफल ६५,००० वर्ग मील, और जनसंख्या १९६६ में, ७,७३,६६९ थी।
  • करमान यहाँ की राजधानी तथा बंदर अब्बास यहाँ का बंदरगाह है।
  • करमान नगर (राजधानी) की जनसंख्या १९६६ में १,१८,३४४ थी।


टीका टिप्पणी और संदर्भ