"टाइन": अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
(''''टाइन''' इंग्लैंड की एक नदी है, जो उत्तरी टाइन और दक्षि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (Adding category Category:हिन्दी विश्वकोश (को हटा दिया गया हैं।))
 
पंक्ति ९: पंक्ति ९:


[[Category:नया पन्ना]]
[[Category:नया पन्ना]]
[[Category:हिन्दी विश्वकोश]]
__INDEX__
__INDEX__

११:५४, २१ सितम्बर २०११ के समय का अवतरण

टाइन इंग्लैंड की एक नदी है, जो उत्तरी टाइन और दक्षिणी टाइन से मिलकर बनी है। उत्तरी टाइन शिवियट (Cheviot) पहाड़ी से निकल कर वनाच्छादित घाटी में ८० मील बहती हुई उत्तर सागर में गिरती है। बेलिंघम में इससे रीड नदी मिलती है। इसकी रीडश्स्डेल (Redesdale) नामक घाटी ओटवर्न की लड़ाई (१३८८ ई०) का क्षेत्र रही है।

दक्षिणी टाइन क्रास फैल (Cross Fell) के नीचे से निकलती है। दक्षिण में दर्शनीय एलेंडेल (Allendale) है। वार्डेन के निकट हैक्सेम के आगे (समुद्र से ३० मील दूर) दोनों धाराएँ मिल जाती है और सम्मिलित धाराएँ कार्बिज के आगे तक चलती हैं। टाइन अपने अंतिम १५ मील में प्रमुख जलमार्ग है तथा नार्थबरलैंड और डर्हम के बीच की सीमा निर्धारित करती है। यह नदी ब्लेडन तक नौगम्य है। इसके किनारे कोयले की खदानें तथा बड़े बड़े नगर न्यू वर्न, न्यूकासलऑन टाइन, बालसेंड और नार्थशील्ड्स उत्तर की ओर तथा गेट्सहेड, जैरो और साउथ शील्ड्स डर्हम की ओर हैं। टाइन के किनारे कई अन्य छोटे नगर, फैक्टरियाँ तथा जलयान-निर्माण-स्थान हैं। उच्च ज्वार के समय नदी के मुहाने पर स्थित शील्ड्स बंदरगाह में ४० फुट पानी तथा नदी के आठ मील ऊपर न्यूकासल में २९ फुट पानी रहता है। उत्तर ओर टाइनमाउथ भी इसी के किनारे है।

( राजेंद्रप्रसाद सिंह)

टीका टिप्पणी और संदर्भ