"चार्ल्स टाउनशेंड" के अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
('चार्ल्स टाउनशेंड द्वितीय वाइकाउंट (सन्‌ १६७४-१७३८) ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

१२:२९, २१ सितम्बर २०११ के समय का अवतरण

चार्ल्स टाउनशेंड द्वितीय वाइकाउंट (सन्‌ १६७४-१७३८) सर होरिशियो टाउनशेंड वैरोनेट (सन्‌ १६३०-१६८७) के सबसे बड़े पुत्र तथा अंग्रेज राजनीतिज्ञ थे। इनकी शिक्षा-दीक्षा केंब्रिज के ईटन और किंग कालेज में हुई। ये अनेक प्रशासकीय पदों पर प्रतिष्ठित रहे। इनकी विशेष रुचि कृषि में थी। सेवानिवृति के पश्चात्‌ रेनहैम नामक स्थान पर रहकर इन्होंने सर्वप्रथम बड़े पैमाने पर शलजम की खेती की और उसके फलस्वरूप कृषि में अनेक उपयोगी सुधार किए।

टीका टिप्पणी और संदर्भ