"महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 113 श्लोक 25-44": अवतरणों में अंतर
[अनिरीक्षित अवतरण] | [अनिरीक्षित अवतरण] |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) ('==त्रयोदशाधिकशततम अध्याय: भीष्म पर्व (भीष्मवध पर्...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
(इसी सदस्य द्वारा किए गए बीच के ८ अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति १: | पंक्ति १: | ||
==त्रयोदशाधिकशततम अध्याय: भीष्म पर्व (भीष्मवध पर्व)== | ==त्रयोदशाधिकशततम (113) अध्याय: भीष्म पर्व (भीष्मवध पर्व)== | ||
<div style="text-align:center; direction: ltr; margin-left: 1em;">महाभारत: भीष्म पर्व: त्रयोदशाधिकशततम अध्याय: श्लोक 25-44 का हिन्दी अनुवाद </div> | <div style="text-align:center; direction: ltr; margin-left: 1em;">महाभारत: भीष्म पर्व: त्रयोदशाधिकशततम अध्याय: श्लोक 25-44 का हिन्दी अनुवाद </div> | ||
यह देख शल्य ने भीमसेन को पहले नौ बाणों से विदीर्ण करके फिर पांच बाणों द्वारा घायल किया। साथ ही एक मल्ल के द्वारा उनके सारथीके भी मर्म स्थानों में अधिक चोट पहूंचायी। उस समय प्रतापी भीमसेन ने अपने सारथीविशोक को अत्यन्त क्षत-विक्षत हुआ देख तीन बाणों से मद्रराज शल्य की भुजाओं तथा छाती में प्रहार किया। भगदत, वीरवर, कृतवर्मा तथा अन्य महाधनुर्धर वीरों को उन्होंने तीन-तीन सीधे जाने वाले सायकों द्वारा समर भूमि में मारा और सिंह के समान गर्जना की। तब उन सभी महाधनुर्धरों ने एक साथ प्रयत्न करके तीखे अग्रभागवाले तीन-तीन बाणों द्वारा युद्ध कुशल पाण्डुपुत्र भीम के मर्मस्थानों में गहरी चोट पहुंचायी। उनके द्वारा अत्यन्त घायल होने पर भी महाधनुर्धर भीमसेन बादलों की बरसायी हुई जल-धाराओं से पर्वत की भांति तनिक भी व्यथित एवं विचलित नहीं हुए। राजन! तब क्रोध में भरे हुए पाण्डवों के महारथी महायशस्वी भीमसेन ने मद्रराज शल्यको तीन और कृपाचार्य को नौ बाणों द्वारा सब ओर से अत्यन्त घायल करके प्राग्ज्योतिष नरेश भगदत्त को सैकड़ों बाणों द्वारा समरभूमि में बींध डाला। तत्पश्चात सिद्धहस्त पुरूष की भांति भीमसेन ने अत्यन्त तीखे क्षुरप्रके द्वारा महामना कृतवर्मा के बाणसहित धनुष को काट डाला। तब शत्रुओं को संताप देने वाले कृतवर्मा ने दूसरा धनुष लेकर भीमसेन की दोनों भौहों के मध्य भाग में नाराच के द्वारा प्रहार किया। तत्पश्चात् भीमसेन ने समरागण में लोहे के बने हुए नौ बाणों से राजा शल्य को बेधकर तीन बाणों से भगदत्त को, आट से कृतवर्मा को और दो-दो बाणों द्वारा कृपाचार्य आदि रथियों को बींध डाला। राजन! फिर उन्होंने भी अपने तीखे बाणों द्वारा भीमसेन को घायल कर दिया। उन महारथियों द्वारासब प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों से पीड़ितकिये जाने पर भी भीमसेन उन्हें तिनकों के समान मानकर व्यथारहित हो विचरण करने लगे। रथियों में श्रेष्ठ उन वीरों ने भी व्यग्रतारहित हो भीमसेन सैकड़ों और हजारों की संख्या में तीखे बाण चलाये। महामते! उस समर भूमि में वीर महारथी भगदत ने भीमसेन पर स्वर्णमय दण्ड से विभूषित एक महावेगशालिनी शक्ति चलायी। सिन्धु देश के राजा महाबाहु जयद्रथ ने तोमर और पट्टिश चलाया। राजन! कृपाचार्य ने शतघ्नीकाप्रयोग किया तथा राजा शल्य ने युद्ध स्थल में एक बाण मारा।इनके सिवा दूसरे धनुर्धर वीरों ने भी भीमसेन को लक्ष्य करके बलपूर्वक पांच-पांच बाण चलाये। परंतु वायुपुत्र भीमसेन ने एक क्षुरप्रसे जयद्रथ के चलाये हुए तोमर के दो टुकड़े कर दिये। फिर तीन बाण मारकर पट्टिश को तिल के डंठल के समान टूक-टूक कर डाला। तत्पश्चात् कंकपत्रयुक्त नौ बाणों द्वारा शतध्नीका को छिन्न-भिन्न कर दिया। इसके बाद महारथी भीमसेन ने मद्रराज शल्य के चलाये हुए बाण को काटकर रणक्षेत्र में भगदत्त की चलायी हुई शक्ति के भी सहसा टुकड़े-टुकड़े कर डाले। तदनन्तर झुकी हुई गांठ वाले बहुत-से बाणों द्वारा अन्यान्य योद्धाओं के चलाये हुए भयंकरशरसमूहों को भी युद्ध की श्लाघारखने वाल भीमसेन ने काटकर एक-एक के तीन-तीन टुकड़े कर दिये। इस प्रकार शत्रुओं के अस्त्र-शस्त्रों का निवारण करके भीमसेन ने उन सभी महाधनुर्धर वीरों को तीन-तीन बाणों से घायल कर दिया। | यह देख शल्य ने भीमसेन को पहले नौ बाणों से विदीर्ण करके फिर पांच बाणों द्वारा घायल किया। साथ ही एक मल्ल के द्वारा उनके सारथीके भी मर्म स्थानों में अधिक चोट पहूंचायी। उस समय प्रतापी भीमसेन ने अपने सारथीविशोक को अत्यन्त क्षत-विक्षत हुआ देख तीन बाणों से मद्रराज शल्य की भुजाओं तथा छाती में प्रहार किया। भगदत, वीरवर, कृतवर्मा तथा अन्य महाधनुर्धर वीरों को उन्होंने तीन-तीन सीधे जाने वाले सायकों द्वारा समर भूमि में मारा और सिंह के समान गर्जना की। तब उन सभी महाधनुर्धरों ने एक साथ प्रयत्न करके तीखे अग्रभागवाले तीन-तीन बाणों द्वारा युद्ध कुशल पाण्डुपुत्र भीम के मर्मस्थानों में गहरी चोट पहुंचायी। उनके द्वारा अत्यन्त घायल होने पर भी महाधनुर्धर भीमसेन बादलों की बरसायी हुई जल-धाराओं से पर्वत की भांति तनिक भी व्यथित एवं विचलित नहीं हुए। राजन! तब क्रोध में भरे हुए पाण्डवों के महारथी महायशस्वी भीमसेन ने मद्रराज शल्यको तीन और कृपाचार्य को नौ बाणों द्वारा सब ओर से अत्यन्त घायल करके प्राग्ज्योतिष नरेश भगदत्त को सैकड़ों बाणों द्वारा समरभूमि में बींध डाला। तत्पश्चात सिद्धहस्त पुरूष की भांति भीमसेन ने अत्यन्त तीखे क्षुरप्रके द्वारा महामना कृतवर्मा के बाणसहित धनुष को काट डाला। तब शत्रुओं को संताप देने वाले कृतवर्मा ने दूसरा धनुष लेकर भीमसेन की दोनों भौहों के मध्य भाग में नाराच के द्वारा प्रहार किया। तत्पश्चात् भीमसेन ने समरागण में लोहे के बने हुए नौ बाणों से राजा शल्य को बेधकर तीन बाणों से भगदत्त को, आट से कृतवर्मा को और दो-दो बाणों द्वारा कृपाचार्य आदि रथियों को बींध डाला। राजन! फिर उन्होंने भी अपने तीखे बाणों द्वारा भीमसेन को घायल कर दिया। उन महारथियों द्वारासब प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों से पीड़ितकिये जाने पर भी भीमसेन उन्हें तिनकों के समान मानकर व्यथारहित हो विचरण करने लगे। रथियों में श्रेष्ठ उन वीरों ने भी व्यग्रतारहित हो भीमसेन सैकड़ों और हजारों की संख्या में तीखे बाण चलाये। महामते! उस समर भूमि में वीर महारथी भगदत ने भीमसेन पर स्वर्णमय दण्ड से विभूषित एक महावेगशालिनी शक्ति चलायी। सिन्धु देश के राजा महाबाहु जयद्रथ ने तोमर और पट्टिश चलाया। राजन! कृपाचार्य ने शतघ्नीकाप्रयोग किया तथा राजा शल्य ने युद्ध स्थल में एक बाण मारा।इनके सिवा दूसरे धनुर्धर वीरों ने भी भीमसेन को लक्ष्य करके बलपूर्वक पांच-पांच बाण चलाये। परंतु वायुपुत्र भीमसेन ने एक क्षुरप्रसे जयद्रथ के चलाये हुए तोमर के दो टुकड़े कर दिये। फिर तीन बाण मारकर पट्टिश को तिल के डंठल के समान टूक-टूक कर डाला। तत्पश्चात् कंकपत्रयुक्त नौ बाणों द्वारा शतध्नीका को छिन्न-भिन्न कर दिया। इसके बाद महारथी भीमसेन ने मद्रराज शल्य के चलाये हुए बाण को काटकर रणक्षेत्र में भगदत्त की चलायी हुई शक्ति के भी सहसा टुकड़े-टुकड़े कर डाले। तदनन्तर झुकी हुई गांठ वाले बहुत-से बाणों द्वारा अन्यान्य योद्धाओं के चलाये हुए भयंकरशरसमूहों को भी युद्ध की श्लाघारखने वाल भीमसेन ने काटकर एक-एक के तीन-तीन टुकड़े कर दिये। इस प्रकार शत्रुओं के अस्त्र-शस्त्रों का निवारण करके भीमसेन ने उन सभी महाधनुर्धर वीरों को तीन-तीन बाणों से घायल कर दिया। तब उस महासमर में महारथी भीमसेन को, जो समर भूमि में सायकों द्वारा शत्रुओं का संहार करते हुए उनके साथ युद्ध कर रहे थे, देखकर रथ के द्वारा अर्जुन भी वहीं आ पहुंचे। | ||
{{लेख क्रम |पिछला=महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 113 श्लोक 1-24|अगला=महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 113 श्लोक 45-52}} | {{लेख क्रम |पिछला=महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 113 श्लोक 1-24|अगला=महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 113 श्लोक 45-52}} | ||
==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | ==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{महाभारत}} | {{सम्पूर्ण महाभारत}} | ||
[[Category:कृष्ण कोश]] [[Category:महाभारत]][[Category:महाभारत | [[Category:कृष्ण कोश]] [[Category:महाभारत]][[Category:महाभारत भीष्म पर्व]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
०५:५०, २८ जुलाई २०१५ के समय का अवतरण
त्रयोदशाधिकशततम (113) अध्याय: भीष्म पर्व (भीष्मवध पर्व)
यह देख शल्य ने भीमसेन को पहले नौ बाणों से विदीर्ण करके फिर पांच बाणों द्वारा घायल किया। साथ ही एक मल्ल के द्वारा उनके सारथीके भी मर्म स्थानों में अधिक चोट पहूंचायी। उस समय प्रतापी भीमसेन ने अपने सारथीविशोक को अत्यन्त क्षत-विक्षत हुआ देख तीन बाणों से मद्रराज शल्य की भुजाओं तथा छाती में प्रहार किया। भगदत, वीरवर, कृतवर्मा तथा अन्य महाधनुर्धर वीरों को उन्होंने तीन-तीन सीधे जाने वाले सायकों द्वारा समर भूमि में मारा और सिंह के समान गर्जना की। तब उन सभी महाधनुर्धरों ने एक साथ प्रयत्न करके तीखे अग्रभागवाले तीन-तीन बाणों द्वारा युद्ध कुशल पाण्डुपुत्र भीम के मर्मस्थानों में गहरी चोट पहुंचायी। उनके द्वारा अत्यन्त घायल होने पर भी महाधनुर्धर भीमसेन बादलों की बरसायी हुई जल-धाराओं से पर्वत की भांति तनिक भी व्यथित एवं विचलित नहीं हुए। राजन! तब क्रोध में भरे हुए पाण्डवों के महारथी महायशस्वी भीमसेन ने मद्रराज शल्यको तीन और कृपाचार्य को नौ बाणों द्वारा सब ओर से अत्यन्त घायल करके प्राग्ज्योतिष नरेश भगदत्त को सैकड़ों बाणों द्वारा समरभूमि में बींध डाला। तत्पश्चात सिद्धहस्त पुरूष की भांति भीमसेन ने अत्यन्त तीखे क्षुरप्रके द्वारा महामना कृतवर्मा के बाणसहित धनुष को काट डाला। तब शत्रुओं को संताप देने वाले कृतवर्मा ने दूसरा धनुष लेकर भीमसेन की दोनों भौहों के मध्य भाग में नाराच के द्वारा प्रहार किया। तत्पश्चात् भीमसेन ने समरागण में लोहे के बने हुए नौ बाणों से राजा शल्य को बेधकर तीन बाणों से भगदत्त को, आट से कृतवर्मा को और दो-दो बाणों द्वारा कृपाचार्य आदि रथियों को बींध डाला। राजन! फिर उन्होंने भी अपने तीखे बाणों द्वारा भीमसेन को घायल कर दिया। उन महारथियों द्वारासब प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों से पीड़ितकिये जाने पर भी भीमसेन उन्हें तिनकों के समान मानकर व्यथारहित हो विचरण करने लगे। रथियों में श्रेष्ठ उन वीरों ने भी व्यग्रतारहित हो भीमसेन सैकड़ों और हजारों की संख्या में तीखे बाण चलाये। महामते! उस समर भूमि में वीर महारथी भगदत ने भीमसेन पर स्वर्णमय दण्ड से विभूषित एक महावेगशालिनी शक्ति चलायी। सिन्धु देश के राजा महाबाहु जयद्रथ ने तोमर और पट्टिश चलाया। राजन! कृपाचार्य ने शतघ्नीकाप्रयोग किया तथा राजा शल्य ने युद्ध स्थल में एक बाण मारा।इनके सिवा दूसरे धनुर्धर वीरों ने भी भीमसेन को लक्ष्य करके बलपूर्वक पांच-पांच बाण चलाये। परंतु वायुपुत्र भीमसेन ने एक क्षुरप्रसे जयद्रथ के चलाये हुए तोमर के दो टुकड़े कर दिये। फिर तीन बाण मारकर पट्टिश को तिल के डंठल के समान टूक-टूक कर डाला। तत्पश्चात् कंकपत्रयुक्त नौ बाणों द्वारा शतध्नीका को छिन्न-भिन्न कर दिया। इसके बाद महारथी भीमसेन ने मद्रराज शल्य के चलाये हुए बाण को काटकर रणक्षेत्र में भगदत्त की चलायी हुई शक्ति के भी सहसा टुकड़े-टुकड़े कर डाले। तदनन्तर झुकी हुई गांठ वाले बहुत-से बाणों द्वारा अन्यान्य योद्धाओं के चलाये हुए भयंकरशरसमूहों को भी युद्ध की श्लाघारखने वाल भीमसेन ने काटकर एक-एक के तीन-तीन टुकड़े कर दिये। इस प्रकार शत्रुओं के अस्त्र-शस्त्रों का निवारण करके भीमसेन ने उन सभी महाधनुर्धर वीरों को तीन-तीन बाणों से घायल कर दिया। तब उस महासमर में महारथी भीमसेन को, जो समर भूमि में सायकों द्वारा शत्रुओं का संहार करते हुए उनके साथ युद्ध कर रहे थे, देखकर रथ के द्वारा अर्जुन भी वहीं आ पहुंचे।
« पीछे | आगे » |