"नागपट्टणम": अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
(''''स्थिति''' : 10° 46' उत्तरी अक्षांश तथा 79° 51' पूर्वी देशांतर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (Adding category Category:तमिलनाडु के नगर (को हटा दिया गया हैं।))
 
पंक्ति ७: पंक्ति ७:


[[Category:हिन्दी विश्वकोश]]
[[Category:हिन्दी विश्वकोश]]
[[Category:तमिलनाडु के नगर]]


__INDEX__
__INDEX__

११:०४, ६ अगस्त २०१५ के समय का अवतरण

स्थिति : 10° 46' उत्तरी अक्षांश तथा 79° 51' पूर्वी देशांतर। नागपट्टणम तमिलनाडु राज्य में तंचावुर जिले का, मद्रास (चेन्नई) नगर से 212 मील दूर स्थित नगर है। प्राचीन काल में नाग लोगों की राजधानी रहने के कारण इसका नाम भी नागपट्टणम पड़ा। बाद में यह पुर्तगालियों का निवासस्थान बन गया। सन्‌ 1660 में इस पर डच लोगों ने अधिकार कर लिया तथा सन्‌ 1881 तक वे इस पर राज्य करते रहे। यहाँ पर पुरानी इमारतों में से एक मंदिर प्रसिद्ध है। संत मिरान साहब मखन का एक मकबरा भी यहाँ है। साल में एक बार संत के जन्मदिन पर यहाँ मुसलमानों का बहुत बड़ा मेला लगता है। यह बहुत ही अच्छा बंदरगाह भी है। सन्‌ 1869 में यहाँ पर 80 फुट ऊँचा प्रकाशस्तंभ बनाया गया था। इसका व्यापार में काफी प्रसिद्ध स्थान है। यहाँ पर जूट के बोरे, खाल, तंबाकू, शक्कर, गोंद, रेजिन आदि बाहर से मँगाए जाते हैं तथा चावल, जानवर, घी, तंबाकू, सिगार आदि बाहर भेजे जाते हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ