"एस्टोनिया": अवतरणों में अंतर
[अनिरीक्षित अवतरण] | [अनिरीक्षित अवतरण] |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति १: | पंक्ति १: | ||
{{भारतकोश पर बने लेख}} | |||
{{लेख सूचना | {{लेख सूचना | ||
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 | |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
०६:५७, १८ जुलाई २०१८ के समय का अवतरण
चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
एस्टोनिया
| |
पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
पृष्ठ संख्या | 262 |
भाषा | हिन्दी देवनागरी |
संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
लेख सम्पादक | शिवमंगल सिंह |
एस्टोनिया क्षेत्रफल 45,000 वर्ग कि.मी., जनसंख्या 14,00,000 (1970 में) सोवियत संघ का एक राज्य है, जो उत्तर-पूर्वी यूरोप में बाल्टिक सागर के तट पर है। सन् 1918 में इस स्वतंत्रता मिली, 1940 में सोवियत संघ में मिलाया गया, 1941 में जर्मनी के अधीन हो गया तथा 1944 में पुन: सोवियत संघ से मिला।
इस प्रदेश के भूतल पर प्रातिनूतन (प्लाइस्टोसीन) युग की हिमसरिताओं ने यथेष्ट प्रभाव डाला है। उत्तर में होने के कारण यहाँ की जलवायु शीतल है। इस राज्य में बहुत बड़े क्षेत्र में वन हैं। यहाँ का मुख्य पेशा कृषि एवं पशुपालन है। आलू, जो, राई, पटसन (फ़्लैक्स), दूध, मांस आदि यहाँ के मुख्य उत्पादन हैं। वन उद्योगों में लट्ठे तथा कागज के उद्योग मुख्य हैं। इस देश के खनिज तेल का काव (आयल शेल) महत्वपूर्ण है। इसके पास दलदल का कोयला (पोट), चूना पत्थर (लाइमस्टोन), फ़ासफ़ोरस, संगमरमर, जिप्सम आदि के भी अच्छे कोष हैं। यहाँ के मुख्य उद्योग कताई, बुनाई, बनावटी रेशम, दियासलाई, कागज, सीमेंट, तथा चमड़ा कमाने के कारखाने और पोतनिर्माण हैं। राज्य के आधे उद्योग तालिन नगर में ही स्थित हैं। यहाँ के मनुष्यों का एक बड़ा भाग नार्डिक जाति का है और भाषा फ़िनो-उर्गियन परिवार की है। यहाँ पर शिक्षा का स्तर काफी उँचा है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ