"खानपुर": अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
 
पंक्ति १: पंक्ति १:
{{लेख सूचना
{{लेख सूचना
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
|पृष्ठ संख्या=313
|पृष्ठ संख्या=314
|भाषा= हिन्दी देवनागरी
|भाषा= हिन्दी देवनागरी
|लेखक =
|लेखक =

११:२०, १४ अप्रैल २०१७ के समय का अवतरण

लेख सूचना
खानपुर
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 3
पृष्ठ संख्या 314
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पांडेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1976 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक रामलोचन सिंह

खानपुर 1. पाकिस्तान में बहावलपुर जिले की एक तहसील।[१] यह मध्य सिंधु नदी के किनारे फैला हुआ है। इसका संपूर्ण क्षेत्रफल 2,415 वर्गमील है। इसके दक्षिण की भूमि बलुई है। उत्तर में तथा सिंध के तट पर उर्वर भूमि पाई जाती है। यह खजूर के लिए अधिक प्रसिद्ध है।

2. पाकिस्तान स्थित खानपुर तहसील का प्रधान नगर।[२] यह दक्षिणी बहावलपुर में पड़ता है। इसके संस्थापक नवाब बहावल खाँ द्वितीय थे। अब यह नगर एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है।

3. पंजाब के गुजरानवाला नगर को भी खानपुर कहते है।

4. महाराष्ट्र प्रांत में मैसूर की सीमा के निकट दक्षिण सतारा का एक परगना।[३] इसका क्षेत्रफल 633 वर्गमील है। इसके दक्षिणी एवं दक्षिणपश्चिमी भाग में पर्वत तथा जंगल हैं। केवल मध्यवर्ती भाग में ही खेती की जाती है। गर्मी में जलवायु स्वास्थ्यवर्धक है परंतु जाड़े में स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त है। औसत वर्षा 71 इंच होती है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. स्थिति: 270 43’ से 290 4’ उत्तरीय अक्षांश तथा 700 27’ एवं 700 53’ पूर्वी देशांत
  2. स्थिति: 280 29’ उत्तरीय अक्षांश तथा 700 29’ पूर्वी देशांत
  3. स्थिति: 150 22’ से 150 47’ उत्तरीय अक्षांश तथा 740 5’ से 740 44’ पूर्वी देशांत