"तरनतारन" के अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
('तरन तारन पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में तरन तारन नाम...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो (तरन तारन का नाम बदलकर तरनतारन कर दिया गया है)
(कोई अंतर नहीं)

१०:०३, २१ जुलाई २०१५ का अवतरण

तरन तारन पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में तरन तारन नामक तहसील का नगर है, जो उत्तरी-पश्चिमी रेलवे की अमृतसर शाखा पर स्थित है। यहाँ से अमृतसर १४ मील उत्तर में है जो पक्की सड़क द्वारा इससे जुड़ा है। उच्चतर क्षेत्र का यह प्रमुख नगर है, जिसका धार्मिक महत्व अधिक है। यहाँ १७६८ ई० में बना एक मंदिर और एक प्रसिद्ध तालाब है जिसमें दूर दूर से कोढ़ी लोग अपने रोग से मुक्ति पाने कि लिये आते हैं। नगर से थोड़ी ही दूरी पर बारी दोआब नहर बहती है। चैत्र एवं भाद्रपद में यहाँ विशेष मेले लगते हैं। यहाँ के उद्योगों में लोहे के बरतन बनाना तथा कपास से बिनौला निकालना प्रमुख है। यहाँ पर स्कूल, सरकारी अस्पताल आदि है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ