"एक्सेटर" के अवतरणों में अंतर

अद्‌भुत भारत की खोज
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
 
पंक्ति १: पंक्ति १:
 +
{{भारतकोश पर बने लेख}}
 
  {{लेख सूचना
 
  {{लेख सूचना
 
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
 
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2

०५:१९, १३ जुलाई २०१८ के समय का अवतरण

चित्र:Tranfer-icon.png यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
लेख सूचना
एक्सेटर
पुस्तक नाम हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2
पृष्ठ संख्या 234
भाषा हिन्दी देवनागरी
संपादक सुधाकर पाण्डेय
प्रकाशक नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
मुद्रक नागरी मुद्रण वाराणसी
संस्करण सन्‌ 1964 ईसवी
उपलब्ध भारतडिस्कवरी पुस्तकालय
कॉपीराइट सूचना नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी
लेख सम्पादक लेखराज सिंह

एक्सेटर (1) संयुक्त राज्य अमरीका के न्यू हैंपशायर राज्य का नगर तथा राकिंघम काउंटी की राजधानी है। यह एक्सेटर नदी के तट पर समुद्रतल से 30 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह रेलमार्गो द्वारा बोस्टन तथा मेन से जुड़ा हुआ है तथा बोस्टन से 51 मील पूर्वोतर में स्थित है। सूती उद्योग, जूते, पीतल तथा संगमरमर की वस्तुएँ और इमारती सामान आदि बनाना एक्सेटर के मुख्य धंधे हैं। यहाँ सुप्रसिद्ध फिलिप्स एक्सेटर अकेडमी है जो सन्‌ 1783 ई. से शिक्षा का प्रशंसनीय कार्य कर रही है। इस नगर का शिलान्यास जान ह्वीलराइट नामक पादरी ने सन्‌ 1638ई. में किया था; सन्‌ 1775 ई. में यह न्यू हैंपशायर की राजधानी बना था तथा गृह युद्धकाल में एक बड़ा सैनिक केंद्र भी था।

(2)इसी नाम का एक नगर डेवनशायर (इंग्लैंड) में भी है। 16वीं तथ 17वीं शताब्दी में यह केंट तथा ससेक्स से ऊन का आयात करता था तथा यहाँ का सर्ज (ऊनी वस्त्र) उद्योग बहुत प्रसिद्ध था। 18वीं शताब्दी में यह नगर लीड्स का प्रमुख प्रतिद्वंदी था। यहाँ सन्‌ 1956 में एक्सेटर विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ था जिसमें आज अनेक विद्यार्थी शिक्षा पा रहे हैं। 1970ई. में इसकी जनसंख्या 93340 थी।


टीका टिप्पणी और संदर्भ