"एल्गिन": अवतरणों में अंतर
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
| [अनिरीक्षित अवतरण] | [अनिरीक्षित अवतरण] |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) ('{{लेख सूचना |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |पृष्ठ स...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Bharatkhoj (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
| पंक्ति १: | पंक्ति १: | ||
{{भारतकोश पर बने लेख}} | |||
{{लेख सूचना | {{लेख सूचना | ||
|पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 | |पुस्तक नाम=हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 | ||
१०:४५, १७ जुलाई २०१८ के समय का अवतरण
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
एल्गिन
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
| पृष्ठ संख्या | 254 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्यामसुंदर शर्मा |
एल्गिन संयुक्त राज्य अमरीका के इलिनॉय राज्य में फॉक्स नदी के किनारे शिकागों से उत्तर-पश्चिम दिशा में एक नगर है। यह एक रेलवे जंकशन है तथा बड़े दुग्धोत्पादक क्षेत्र में बसा है। यहाँ मक्खन और पनीर तैयार किए जाते हैं। जलविद्युत् का बाहुल्य है। इसलिए यहाँ घड़ियाँ और उनके डिब्बे, जमाया दूध, मक्खन की टिकिया और मांस की कई चीजें बनाई जाती हैं। सन् 1940 ई. में निर्मित वस्तुओं का कुल मूल्य 2,54,46,398 डॉलर था। यहाँ की एल्गिन नैशनल वॉच कंपनी में 4,000 से अधिक व्यक्ति काम करते हैं। यहाँ पत्र पत्रिकाओं और पुस्तकों का प्रकाशन कार्य भी खूब होता है। यह बस्ती सन् 1835 ई. में बसी थी और सन् 1854 ई. में इसे नगर की संज्ञा मिली। 1960 ई. में इसकी जनसंख्या 49,447 थी।
टीका टिप्पणी और संदर्भ