इच्छाशक्ति
चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
इच्छाशक्ति
| |
पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 1 |
पृष्ठ संख्या | 508 |
भाषा | हिन्दी देवनागरी |
संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
लेख सम्पादक | केलाशचांद्र शर्मा |
इच्छाशक्ति या संकल्प (विल) संदिग्ध अभिधार्थ (अंबीग्युअस कॉनोटेशन) से संबंधित एक विवादास्पद शब्द है। युक्तिमूलक मनोविज्ञान (रेशनल साइकॉलॉजी) में इच्छाशक्ति एक केंद्रीय अवधारणा या प्रत्यय मानी जाती है। आमूल परिवर्तनवादी व्यवहारवाद अथवा आचरणवाद (रैडिकल बिहेवियरिज्म) में इसे सर्वाधिक शक्तिशाली उद्दीपन की संज्ञा दी गई है और दार्शनिक मनोविज्ञान में इसे मानसिक क्षमता बताया गया है। हालाँकि आधुनिक मनोविज्ञान में निर्यातवाद या संकल्पवाद (डिटरमिनिज्म) से महत्वपूर्ण आशय ग्रहण किया जाता है, तो भी अनेक समसामयिक मनोवैज्ञानिक इच्छाशक्ति किंवा संकल्प को मनोविज्ञान के क्षेत्र से बाहर मानते हैं क्योंकि अधुनातन शोध के आधार पर इच्छा नाम की शक्ति का अस्तित्व ही पूरी तरह नकार दिया गया है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ