ऐंजर्ज़
चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
ऐंजर्ज़
| |
पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
पृष्ठ संख्या | 264 |
भाषा | हिन्दी देवनागरी |
संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
लेख सम्पादक | श्यामसुंदर शर्मा |
ऐंजर्ज़ पश्चिमी फ्रांस के मेन-एत-ल्वार विभाग की राजधानी तथा नगर है। रेल द्वारा पेरिस से 141 मील दक्षिण-पश्चिम मेन नदी के दोनों उच्च कूलों पर स्थित है, तथा दोनों भाग एक पुल द्वारा संबद्ध हैं। प्राचीन नगर नदी के बाएँ किनारे पर स्थित और परकोटे द्वारा घिरा हुआ है जिसमें गिर्जाघरों तथा किलों का बाहुल्य है। दाहिनी ओर का भाग कुछ नीचा है। जनसंख्या सन् 1968 ई. में 128,533 थी। ऐंजर्ज़ फ्रांस के सबसे सुंदर नगरों में गिना जाता है। रोमवासी इसे जूलियोमगस के नाम से पुकारते थे। फ्रांस की प्रसिद्ध छह राष्ट्रीय तथा व्यापारिक शिक्षा संस्थाओं में से एक यहाँ पर है। नगर की उन्नति का मुख्य कारण समीपस्थ स्लेट की खदानें, मदिरा तथा तार के रस्से बनाने के कारखाने, पुस्तकों का प्रकाशन इत्यादि है। व्यापार की मुख्य वस्तुएँ स्लेटों के अतिरिक्त सन, फल फूल, तार, तेल, चमड़ा इत्यादि हैं। ऐंजर्ज़ ऐंजू प्रांत की प्राचीन राजधानी है। इसके निवासी आज भी ऐंजिवाइन्स कहलाते हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ