ओकाना
| चित्र:Tranfer-icon.png | यह लेख परिष्कृत रूप में भारतकोश पर बनाया जा चुका है। भारतकोश पर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |
ओकाना
| |
| पुस्तक नाम | हिन्दी विश्वकोश खण्ड 2 |
| पृष्ठ संख्या | 292 |
| भाषा | हिन्दी देवनागरी |
| संपादक | सुधाकर पाण्डेय |
| प्रकाशक | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| मुद्रक | नागरी मुद्रण वाराणसी |
| संस्करण | सन् 1964 ईसवी |
| उपलब्ध | भारतडिस्कवरी पुस्तकालय |
| कॉपीराइट सूचना | नागरी प्रचारणी सभा वाराणसी |
| लेख सम्पादक | श्रीनाथ मेहरोत्रा |
ओकाना मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में मेसा डि ओकाना पठार के धुर उत्तर में आरनजुएज़ से सुएंका जानेवाले रेलमार्ग पर स्थित एक नगर है। ओकाना रोमनों का वाइकस क्युमिनेरियस है तथा इसे सेविल के एल मोटामिड ने अपनी पुत्री ज़ैदा को विवाहोपलक्ष में भेंट स्वरूप दान दिया था। ज़ैदा का विवाह कैस्टील के छठे अलफ़ांज़ो से हुआ था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ